फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: इन मूलांक वालों की बिजनेस में योजनाएं होंगी सफल, धन लाभ के बनेंगे योग

Tue, 06 Jan 2026 07:30 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति की जन्मतिथि से निकलने वाला मूलांक उसके स्वभाव, सोच और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करता है। यह अंक बताता है कि आप जीवन को किस नजरिए से देखते हैं, किन अवसरों की तरफ सहज रूप से आकर्षित होते हैं और किन परिस्थितियों या चुनौतियों का सामना करने की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 10
Ank Jyotish Today 6 January 2026 - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Today 6 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और जीवन की दिशा को उसकी जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक के माध्यम से समझा जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक प्राप्त होता है, वही मूलांक कहलाता है। यह मूलांक व्यक्ति की सोचने की शैली, व्यवहार, निर्णय लेने की क्षमता और जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रभाव डालता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक किसी न किसी ग्रह की ऊर्जा और प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों के आधार पर मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है, जिससे दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इसके जरिए व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का पूर्व संकेत पाकर अपने फैसलों को बेहतर दिशा दे सकता है।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। यानी उस व्यक्ति का मूलांक 5 माना जाएगा। इसी तरह यदि किसी की जन्म तिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहा जाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
अंक ज्योतिष की मदद से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावी और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंक शास्त्र के जरिए जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।
विज्ञापन

2 of 10
Ank Jyotish Today - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए नए परिवर्तन लेकर आया है। घर और बाहर लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहने वाला है। व्यापार को लेकर यात्रा से लाभ संभव है। नए लोगों से आपका संपर्क बढ़ने वाला है। जीवनसाथी की ओर से कोई मनपसंद उपहार मिल सकता है।
शुभ अंक -3
शुभ रंग- आसमानी
विज्ञापन

3 of 10
Ank Jyotish Today - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सेहत को लेकर चल रही समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। घर में कोई नया वाहन लेकर आ सकते हैं। यदि रिश्तों में कुछ बातों को लेकर अनबन चल रही थी, तो खुलकर बात करने की आज कोशिश करेंगे। निवेश से जुड़ी नई योजनाओं में शामिल होने के योग हैं।
शुभ अंक -5
शुभ रंग -नीला

4 of 10
Ank Jyotish Today - फोटो : adobe stock
अंक 3
व्यापार में नए लोगों से मुलाकात होगी। नई योजनाएं सफल होती नजर आएंगी, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। कॉलेज में दाखिला लेने की कामना पूरी होगी और परीक्षा की तैयारी करने वालों को कोई अच्छा अपडेट मिल सकता है। रिश्तों के मामले में आप अधिक निश्चित रहेंगे।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन

5 of 10
Ank Jyotish Today - फोटो : adobe stock
अंक 4
मूलांक 4 वालों को काम में सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी, क्योंकि विरोधि हावि होने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान वाणी का खास ध्यान रखें और घर में किसी से कुछ न कहें अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। इस कठिन परिस्थिति में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
Ank Jyotish Today - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। अटके काम पूरे होंगे। निवेश में अगर धन लगाया था, तो आज उससे लाभ होने की पूरी संभावनाएं हैं। व्यापार की योजना आपके बड़े काम आ सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

7 of 10
Ank Jyotish Today - फोटो : adobe stock
अंक 6
मूलांक 6 वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपका समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगी और व्यापार को कोई नई दिशा मिलेगी। छात्रों की मेहनत रंग लेकर आएगी और कामयाबी हासिल करेंगे। रिश्तों में प्रेम बढ़ने से आप भावनात्मक रूप से मजबूती महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 34
शुभ रंग- गुलाबी

8 of 10
Ank Jyotish Today - फोटो : adobe stock
अंक 7  
आज दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। तनाव कम होगा और एक बार फिर घर का माहौल शांत रहेगा। भाई-बहनों का साथ बना रहेगा। दोस्तों के साथ किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है। आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। 
शुभ  अंक- 9 
शुभ  रंग- ग्रीन

9 of 10
Ank Jyotish Today - फोटो : adobe stock
अंक 8
पुरानी बातों का तनाव होने से किसी यात्रा पर जाने से मना कर सकते हैं। निवेश में धन लगाते समय धैर्य रखना आपके लिए बेहतर रहने वाला है। संयम और धैर्य से काम लें। लेकिन बिजनेस में फायदा होने की संभावना है। पारिवारिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
Ank Jyotish Today - फोटो : adobe stock
अंक 9
करीबी लोगों से बातचीत करने से मन हल्का महसूस होगा। करियर में आपको अपेक्षित सफलता मिल सकती है। लेन-देन के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। हालांकि, एकांत में थोड़ा समय बिताना अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक-7
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें