November Lucky Horoscope 2026: नवंबर महीने की शुरुआत में गुरु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं, शुक्र के वक्री होकर कन्या राशि में गोचर करने और बुध के तुला राशि में उदय होने का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा मंगल का सिंह राशि में गोचर, बुध का तुला राशि में मार्गी होना और शुक्र का कन्या राशि में मार्गी होना भी महत्वपूर्ण रहेगा। महीने के मध्य में सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर होगा। वहीं, शुक्र का तुला राशि में प्रवेश भी ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। ग्रहों की इन बदलती चालों का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुछ राशि वालों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रह सकता है। इस दौरान नौकरी में नए अवसर मिलने और लंबे समय से अधूरे पड़े सपनों को पूरा करने की दिशा में सफलता मिल सकती है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।