वाणी और प्रभाव में वृद्धि होने से पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन दोनों में लाभ होगा।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य और शुक्र की युति बेहद शुभ मानी जा रही है। यह संयोग आपकी कुंडली के धन और वाणी स्थान पर बन रहा है, जिससे आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। इस समय कार्य-व्यापार में अपार सफलता मिलने की संभावना है और आमदनी में तेज वृद्धि देखने को मिल सकती है। साथ ही यह समय आत्मबल, साहस और व्यक्तित्व निखार का भी है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या कार्य आपके हाथ लग सकता है, नई नौकरी, वाहन या संपत्ति मिलने की संभावना बढ़ जाती है। वाणी और प्रभाव में वृद्धि होने से पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन दोनों में लाभ होगा।