साल 2025 ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए वाहन खरीदने के लिए अनुकूल रहेगा। तुला, वृश्चिक, कर्क और मकर राशि के जातकों को इस वर्ष अपनी योजनाओं को मूर्त रूप देने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
2025 में इन राशियों का गाड़ी-बंगला खरीदने का सपना होगा पूरा
- फोटो : Amar Ujala
Vehicle House Buying Prediction 2025: नए साल की शुरुआत हर कोई एक नई उम्मीद और नए संकल्पों के साथ करता है। लोग तय करते हैं कि इस साल वे कौन-कौन से लक्ष्य हासिल करेंगे और किन आदतों को छोड़ना बेहतर होगा। साल 2025 का आगमन नजदीक है। ऐसे में हर कोई अपने भविष्य को जानने में दिलचस्प है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं नए वर्ष में किन राशियों के जातकों के वाहन और घर खरीदने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ज्योतिषीय दृष्टि से कौन-सी राशियां वाहन सुख प्राप्त कर सकती हैं।
साल 2025 ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए वाहन खरीदने के लिए अनुकूल रहेगा। तुला, वृश्चिक, कर्क और मकर राशि के जातकों को इस वर्ष अपनी योजनाओं को मूर्त रूप देने का अवसर मिल सकता है। हालांकि, किसी भी बड़े निर्णय से पहले समय और शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना आवश्यक है।
विज्ञापन
2 of 5
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशिफल 2025 के अनुसार, शुक्र ग्रह का गोचर अधिकतर समय अनुकूल रहेगा। इसके अलावा बृहस्पति का गोचर चतुर्थ भाव पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा, जो सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। इन ग्रहों की शुभ स्थिति के कारण, तुला राशि के जातकों के लिए वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। यदि आप लंबे समय से वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे, तो इस साल आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 2025 का वर्ष संपत्ति और वाहन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। पिछले वर्षों की तुलना में यह साल अधिक अनुकूल रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, अप्रैल से मई के मध्य का समय वाहन खरीदने के लिए विशेष रूप से शुभ है। हालांकि, मई के बाद यदि आप वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो सावधानीपूर्वक निर्णय लें और सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल करने के बाद ही खरीदारी करें।
4 of 5
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए साल 2025 सुख और समृद्धि का संकेत देता है। यदि आप इस वर्ष वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी मेहनत रंग ला सकती है। ज्योतिष के अनुसार, इस साल वाहन सुख के प्रबल योग बन रहे हैं। शुभ परिणामों को आकर्षित करने के लिए सफेद रंग का वाहन आपके लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए मार्च के बाद का समय विशेष रूप से शुभ रहेगा। इस अवधि में चतुर्थ भाव से शनि का प्रभाव समाप्त हो जाएगा, जिससे वाहन खरीदने में आ रही रुकावटें दूर होंगी। इस वर्ष न केवल वाहन खरीदने का योग है, बल्कि संपत्ति से जुड़े मामलों में भी प्रगति देखने को मिलेगी। घर बनाने की योजना या संपत्ति के लेन-देन के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।