नया साल हर बार अपने साथ कुछ नई उम्मीदें, कुछ नए सपने लेकर आता है। साल 2018 के पिटारे में आपके लिए क्या है खास? जानिए 2018 का वार्षिक भविष्यफल टैरो कार्ड एक्सपर्ट से।
पढ़ें- राशिफल 2018: जानिए कैसा रहेगा सभी राशि वालों के लिए नया साल, पढ़ें वार्षिक राशिफल
विज्ञापन
मेष राशि: इस साल आपके जीवन में संतुलन रहेगा
2 of 13
मेष राशि
मेष
टेम्परेंसः इस साल आपके जीवन में संतुलन रहेगा। यदि आप खुद को शुद्ध रखेंगे, तो बाहरी सहायता मिलती रहेंगी। यह मदद सलाह अथवा चिकित्सा के रूप में मिलेगी। निर्णय लेने अथवा विवाद सुलझाते समय तस्वीर के दोनों पक्ष पर ध्यान दें। दैनिक भत्ते पर समझौता सफल होगा तथा यूनियन विवाद सुलझ जाएंगे। रिलेशनशिप में सुधार के लिए अपनी हिचक दूर करें और खुले दिल से बात करें। रचनात्मक कार्यों तथा प्रोजेक्ट के लिए नए ढंग से प्रयास करें। शांत रहने का प्रयास करें।
विज्ञापन
वृष राशि: इस साल कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव होगा
3 of 13
वृष राशि
वृष
द टावरः उद्वेलित करने वाली उथल-पुथल होगी। यह आपके अन्तर्मन, मूल्यों, विश्वास अथवा व्यवहार में दिखाई देखा। यह सब अचानक उभर कर आएगा। लंबे समय से दमित क्रोध इस समय विस्फोट का रूप लेगा। कार्ड घर से बदलाव का संकेत भी दे रहा है। कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव होगा, एक ओर हाथ में नोटिस होगा, दूसरे ही क्षण दूसरे हाथ में एक बढ़िया जॉब का ऑफर होगा।
मिथुन राशि: इस साल भौतिक उपलब्धि के संकेत हैं
4 of 13
मिथुन
मिथुन
द एम्पररः कार्ड एक प्रकार के स्ट्रक्चर का संकेत दे रहा है, जिससे आपको ताकत मिलेगी। भौतिक उपलब्धि का संकेत, जिसका उत्तम प्रभाव होगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या डायरेक्टर बनने का योग है। बड़े संस्थान, कंपनी संभालने का प्रस्ताव मिलेगा। पिता के समान कोई व्यक्ति सहायक होगा। विज्ञान, राजनीति, कंप्यूटर, सैन्य दल से जुड़े व्यक्तियो के लिए शुभ समय होगा। व्यवसाय में सफलता और धन लाभ का योग। अपने सिर तथा शरीर के चोटिल अंगों का ध्यान रखें। जीवनसाथी पर हावी होने से बचें।
विज्ञापन
कर्क राशि: इस साल अध्यापन के कार्य से जुड़ेंगे
5 of 13
कर्क राशि
कर्क
द मैजीशियनः लंबे समय की मूर्खतापूर्ण स्कीम हवा हो जाएगी। कार्ड आपको उद्देश्य प्राप्ति का संकेत दिखा रहा है। किसी ऑफिस में विभाग को व्यवस्थित करने का प्रस्ताव मिलेगा। अध्यापन के कार्य से जुड़ेंगे। भाषा, लेखन, वाद-विवाद अथवा साइको थेरेपी से जुड़ेंगे। एजेंट के कार्य का प्रस्ताव मिलेगा। नर्वस सिस्टम, फेफड़े तथा अपनी पांचों इंद्रियों का ध्यान रखें। अपनी भावना पर ध्यान दें। ज्यादा विश्लेषण की आदत छोड़ें। नए संबंध के आरंभ होने का समय।
विज्ञापन
सिंह राशि: इस साल आपकी इच्छाएं पूरी होंगी
6 of 13
सिंह राशि
सिंह
द टेन ऑफ कप्सः इस साल आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। स्थायित्व और विकास का समय। नए मित्र बनेंगे तथा पारिवारिक जीवन सुखद होगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ध्यान रखें संबंधों को जिस तरह हम पोषण देते हैं, वही वापस मिलता है। इसलिए संबंधों में तालमेल बनाए रखें। कई बार सब कुछ देने पर भी कुछ नहीं मिलता, ऐसे संबंधों के अर्थ तलाशें। फिलहाल आपके लिए नए उद्देश्य खोजने, नए सपने देखने की जरूरत है, जिससे एक नई प्रक्रिया शुरू हो।
विज्ञापन
कन्या राशि: इस साल कुछ चैरिटी कार्यों में हिस्सा लेंगे
7 of 13
- फोटो : कन्या राशि
कन्या
द क्वीन ऑॅफ पेन्ट्कल्सः इस साल कुछ चैरिटी कार्यों का वादा खुद से करना पड़ेगा, खासकर कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को सक्षम बनाने के प्रयास करने होंगे। सुंदर चीजों को खरीदने का मन होगा। कठिन मेहनत के दौरान एक ब्रेक जरूर लें, खुद को आराम और ट्रीट दें। सामाजिक भीड़ में कोई चेहरा, परिवार का सदस्य या मित्र प्रेरणा देने का कार्य करेंगे।
तुला राशि: यह साल बहुत शुभ समाचार लेकर आएगा
8 of 13
तुला राशि
तुला
द एम्प्रेेसः यह साल बहुत शुभ समाचार लेकर आएगा। आर्थिक और सुख-संसाधन प्रचुर मात्रा में मिलेगा। आपकी मूलभूत जरूरतें पूरी होंगी। यदि आप कलाकार हैं, तो रंगांे, लेखन, शिल्पकला में अपनी ऊर्जा का प्रयोग करेंगे। घर को सुंदर बनाने का कार्य होगा। किसी प्रसन्नचित्त तथा मजबूत महिला से भेंट हो सकती है। प्रेम और लगाव पर ध्यान रहेगा।
वृश्चिक राशि: किसी काम को लेकर उत्सुकता बनी रहेगी
9 of 13
वृश्चिक राशि
वृश्चिक
द सेवन ऑफ सोर्ड्सः किसी काम को लेकर उत्सुकता आैर बेचैनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। कभी दिन-रात काम होगा, तो कभी खालीपन रहेगा। ऐसे में अपनी ऊर्जा को संभालने की जरूरत है। बोरियत के साथ हर समय कहीं जाल में फंस जाने का भय भी होगा। अपने भय पर काबू रखें। खुद को निरंतर प्रेरणा दें। किसी से अपनी योजना शेयर न करें, वरना प्रोजेक्ट हाथ से फिसल जाएगा।
धनु राशि: इस साल ऊर्जा और आत्म-विश्वास का स्तर मजबूत होगा
10 of 13
धनु राशि
धनु
द सनः खुशी और जीवन-शक्ति के साथ साल का आरंभ होगा। अपने कार्यों तथा रिलेशनशिप, दोनों में आनंद लेने का समय है। ऊर्जा और आत्म-विश्वास का स्तर मजबूत होगा। स्वास्थ्य की चमक आपके चेहरे पर होगी। अपने सपनों को पूरा करने में सक्षम होंगे। बड़ी योजना बनाने का उत्तम समय। नए करियर अथवा बढ़िया छुट्टियों का संकेत है। बच्चों से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा।
मकर राशि : इस वर्ष कार्यक्षेत्र में विशेष फोकस रहेगा
11 of 13
मकर राशि
मकर
द थ्री ऑफ पेन्ट्कल्सः इस वर्ष कार्यक्षेत्र में विशेष फोकस रहेगा। कठिन मेहनत व योगदान का संकेत। कार्य संतोषजनक ढंग से पूरे हो जाएंगे। उत्तम फल प्राप्ति के लिए खुद को निरंतर चैलेंज और प्रेरणा देनी होगी। विभिन्न लोगों के ज्ञान और गुणों के संयुक्त प्रयास से एक उल्लेखनीय सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि: इस साल धन पर प्रमुख फोकस रहेगा
12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ
द डेवलः इस साल धन पर प्रमुख फोकस रहेगा। अतीत में जिन चीजों को आपने नकार दिया, उनके प्रति रूझान बढ़ेगा। भावनात्मक स्तर पर चेतवानी भी है- मित्रता या प्यार को खरीदने की कोशिश न करें। आप या आपके जीवन से जुड़ा कोई व्यक्ति दूसरे को धन से कंट्रोल करने का प्रयास करेगा। आर्थिक सुरक्षा की खातिर किसी जाल में फंसने से बचें। अपने आवेग और उद्वेलित करने वाली यौन इच्छाओं को प्यार न समझें।
मीन राशि: इस साल प्रेम, रोमांस और भौतिक संबंध सभी का प्रभाव रहेगा
13 of 13
मीन राशि
मीन
द लवर्सः इस साल प्रेम, रोमांस, अाध्यात्मिक और भौतिक संबंध... इन सभी का प्रभुत्व रहेगा। इस दौरान निजी संबंध हावी रहेंगे। कार्ड सोलमेट की तलाश पूरी होने का संकेत दे रहा है। एक-दूसरे का मन पढ़ने में सक्षम होंगे। पुराने रास्ते पर चलते रहें या रिस्क लेकर कुछ नया करें। सुरक्षा की खातिर खुद को न बेच दें। कार्ड सही रास्ते पर वापस आने का मौका देगा।