फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को कोई संपत्ति हाथ में आ सकती है, जानें अपना राशिफल

Thu, 28 Dec 2017 08:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।

पढ़ें- साल 2018 में इन 4 राशियों की पलटेगी की किस्मत, पूरे साल भाग्य रहेगा साथ
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज कुछ बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा

2 of 13
मेष राश‌ि
आज यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तब अनेक विकल्पों का कोई प्रस्ताव आपके सामने आ सकता है। इसलिये, आपको सही समय देकर इन विकल्पों की पड़ताल करनी चाहिये, कहीं ऐसा ना हो कि आप सबसे पहले प्रस्ताव को ही अवसर समझ लें। सभी विकल्पों पर समझदारी से विचार करें। जहां तक आर्थिक पक्ष का सवाल है आज का दिन आपका है। आज कुछ बड़ा आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आप जैसे कई लोगों को दक्षता बढाने वाला कोर्स बहुत मददगार साबित होगा। आज आप गंभीरता से सोचिए कि लम्बे समय तक होने वाले आर्थिक फायदे के लिए आप क्या कुछ कर सकते हैं। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज कोई संपत्ति हाथ में आ सकती है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप अपनी सीमाओं से बाहर आ कर कोई जोखिम उठाना चाहेंगे। आप अपनी जिंदगी में बहुत सी चीजों को आगे बढ़ाना चाहेंगे जैसे आपके रिश्ते, आपका व्यवसाय आदि।अपने समय और योग्यताओं का उपयोग करने के लिए अपने आप को कुछ रचनात्मक काम में व्यस्त रखने का ये सही समय है। अच्छा होगा अगर आप इस समय अपने कार्यालय में चुनौतियों को स्वीकार करें, इससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको ऐसी सम्पत्ति हाथ लगेगी जिसकी आपने कभी कल्पना भी ना की होगी। 

म‌िथुन राश‌ि: विरोधी आज छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले। इससे आपको शायद निराशा भी हो, लेकिन याद रखें कि हर किसी की अपनी कुछ सीमाएं भी होती हैं। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आत्म-विश्वास बनाए रखें, आज आप किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना आसानी से कर पाएंगे। आपके विपक्षी आज आपकी छवि बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए अपने व्यवहार को लेकर आज आपको जरा सावधान रहना होगा। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आज साथी संग रोमांस करने का मौका मिलेगा

5 of 13
कर्क राशि
नया रोमांस आपकी जिंदगी को रंगों से सराबोर करके आपको खुशमिजाज बना देगा। उम्मीद है कि आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाकर बहुत अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आप ना केवल उमंगों व प्यार से भर जाएंगें साथ ही आपको एक-दूसरे को समझने का मौका भी मिलेगा।इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही होंगी। सब कुछ आपके नियंत्रण में है और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से पूरी कर रहे हैं। आप बस इसी तरह चलते रहें, सब कुछ आपके पक्ष में ही रहेगा। आपको किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज तनाव के संकेत हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज तनाव के संकेत हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप बेकार का लड़ाई झगड़ा ना करें। प्रतियोगिता शायद आपको थोड़ा परेशान कर दे । बेकार में अपनी मानसिक शांति को भंग ना करें। अपने तनाव को कम करने की कोशिश करें और अपनी सेहत की तरफ ध्यान दें। शांति बनाए रखें। यदि आप आयात निर्यात के क्षेत्र में हैं, तब आज का दिन काफी अच्छा व लाभदायक सिद्ध हो सकता है। अपनी कंपनी के लिये सही विकल्पों के साथ काम करते हुए इसे आगे ले जाईये। आज के दिन की आपकी मेहनत, आनेवाले समय के लिये नींव का काम करेगी। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आज खरीदारी करने का शुभ दिन है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आप आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है। लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। अपने इस रूंठे दोस्त तक अपना संदेश पहुंचाने में आपका दिल और दिमाग आपका पूरा साथ देगा। अपनी दोस्ती में सुधार आने से आपको बहुत खुशी होगी और आपसी प्यार भी बढ़ेगा। आप पिछले कुछ दिनों में कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं, शायद कोई नई कार या बाईक। तो आज ये खरीदारी करने का शुभ दिन है। आर्थिक मामले में आज का दिन आपके अनुकूल है, तो आज अपनी कार या बाइक के सही मॉडल का चुनाव कर ही लें। 

तुला राश‌ि: आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज काम के सिलसिले में आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी ओर निहारता हुआ कोई नया आदमी मिल सकता है। अपने काम से बिल्कुल हटने की जरूरत नहीं है, पर उस में आप दिक्कत जरूर महसूस करेंगे। अगर यह व्यक्ति आपके प्रति रूचि रखता है तो अतिरिक्त कार्यभार को निपटाने में किसी सहयोगी की सहायता लें। आर्थिक लाभ के रूप में आज आपको आश्चर्य मिल सकता है, जो आपको पहले कभी नहीं मिला। इससे आपको बड़ी राहत मिलेगी इसे अपनी तरक्की में खर्च करें। रुपये-पैसे के लिहाज से जब समय अच्छा है ही तो उधार चुका कर कर्ज मुक्त हो जाइए। कुल मिलाकर आर्थिक लाभ के साथ मन की शांति भी मिलेगी।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेंगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप शायद किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं क्योंकि आजकल अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ गया है। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगी।सकारात्मक सोच, कुशल संप्रेषण कला व सबके साथ मिल कर काम करने की क्षमता के कारण आप अपने कैरियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे। इससे आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों के प्राप्त करने में तो सफलता मिलेगी ही, वित्तीय लाभ भी मिलेगा। किसी भी काम को नए तरीके से करने का साहस आपको सफलता जरूर दिलाएगा।

धनु राश‌ि: आज प्रशंसा मिलेगी

10 of 13
धनु राश‌ि
आज दिन भर असंतुष्टी की भावना बनी रहेगी। धैर्य से अपनी इस असंतुष्टी का कारण ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें। अपनी समस्या का समाधान खोजने की कोशिश करें। अंधकार से भरा ये वक्त जल्दी ही बीत जाएगा। आज वो दिन है जबकि आपको अपने कार्यालय में अपने से ज्यादा क्षमता वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए चुनना होगा। अगर आपके कर्मचारियों को आपकी ओर से प्रोत्साहन और प्रशंसा मिलेगी तो वे आपसे और अधिक वफादारी करेंगे। 

मकर राश‌ि : व्यापार के नये नये प्रस्ताव आयेंगे

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप अपने कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। लेकिन आज आपको अपने परिवार के साथ भी कुछ समय गुजारना चाहिए।आपकी संप्रेषण कला, आकर्षक व्यक्तित्व व विषम परिस्तितियों में भी आसानी से काम कर लेने की क्षमता के कारण व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। इससे प्रेरणा ले कर और मेहनत से काम करने की कोशिश करें। अपने साथियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण आप और जोश से काम कर सकेंगे। अगर आप आयात निर्यात के धंधे में हैं तो आज का दिन बड़े काम का दिन है। व्यापार के नये नये प्रस्ताव आयेंगे जो पहले कभी नहीं आये। 

कुंभ राश‌ि: आज सारा दिन तनाव मेंं रहेंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप शारीरिक और मानसिक दोनो रूप से स्वस्थ रहेंगे। घर हो या कार्य स्थल आपका आकर्षक व्यक्तित्व सबको रिझा लेगा। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ के कारण आपका उत्पादन व गुणवत्ता दोनो ही बढ़ेंगे। आज पूरी कोशिश करें कि आप समय पर ही अपना काम खत्म कर लें। विद्यार्थी आज अपने भविष्य को लेकर आशान्वित दिखाई देंगे, खासकर यदि वे किसी सहकारिता क्षेत्र के व्यवसाय में काम करना चाहते है। जहां तक आर्थिक मामलों की बात है, आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज खुद पर काबू रखें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज का दिन आपको सभी तरफ से लाभ पहुंचाने वाला है। आपको आज इस बात का बड़ा संतोष होगा कि आपकी स्थिति अब सुदृढ़ हो रही है। आपकी कोई लॉटरी तो नहीं निकलने वाली लेकिन इतना तो है कि आपकी परीक्षा का अच्छा परिणाम तो मिलने ही वाला है। चिंतित ना हों, कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती जा रही है और निकट भविष्य में इसमें कोई गिरावट का भी डर नहीं है। आज खुद पर काबू रखें। कहीं किसी उच्च अधिकारी के सामने आप अपना सयंम न छोड़ दें। आज आपको चैन नहीं मिलेगा और अपने काम पर ध्यान नहीं लगा पायेंगे। आप खुद का संयम बना के रखें। आप अपने साथी के साथ भी संयम बना के रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें