फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य के राशि परिवर्तन करने से शनि संग बनेगा नवपंचम योग, इन राशियों को मिलेगा शुभ परिणाम

Sat, 14 Nov 2026 02:55 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

16 नवंबर को शनि और सूर्य की विशेष स्थिति से नवपंचम योग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां। 
विज्ञापन
1 of 4
नवपंचम राजयोग - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसान समय-समय पर ग्रहों की चाल में बदलाव के कारण कई तरह के योगों का निर्माण होता है। ऐसा ही एक योग 16 नवंबर को बनेगा। इस दिन सूर्य और शनि के बीच नवपंचम योग का निर्माण होगा। सूर्य 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे और शनि के साथ मिलकर नवपंचम योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष में सूर्य और शनि की आपस में शत्रुता का भाव रहता है लेकिन नवपंचम योग बनने से कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं नवपंचम राजयोग का लाभ किन राशि वालों को होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य और शनि का नवपंचम योग बहुत ही अच्छा और शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपके अधूरे कार्यों में गति आ  सकती है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। अचानक से धन लाभ के योग बन सकते हैं। इस दौरान आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। कारोबार में कोई अच्छी और नई डील फाइनल हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर और शनि के साथ नवपंचम योग बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल सकती है। लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट में कामयाबी मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बड़ेगा। परिवार संग अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। 
 

शुक्र मार्गी 2026: 14 नवंबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी और कारोबार में होगा लाभ

विज्ञापन

4 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग आपके करियर और कारोबार में ऊंचा मुकाम दिला सकता है। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको मनचाही नौकरी मिलने के मौके आ सकते हैं। व्याापर में कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। आर्थिक उन्नति के अच्छे योग हैं। जिन लोगों का कोई कानूनी मामला चल रहा था उनको सफलता हासिल हो सकती है। 

साप्ताहिक राशिफल: 16 से 22 नवंबर तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन लोगों को रहना होगा सावधान

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें