फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navpancham Rajyog: 28 जून से इन राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत, बन रहा है नवपंचम राजयोग

Wed, 18 Jun 2025 03:24 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Navpancham Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम योग को बेहद शुभ माना जाता है। कुंडली में इसके प्रभाव से व्यक्ति के भौतिक सुख में वृद्धि और करियर में उन्नति होती हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
28 जून को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर नवपंचम योग बनने वाला जब बुध-शनि एक-दूसरे से 120 डिग्री पर आएंगे। - फोटो : freepik
Navpancham Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम योग को बेहद शुभ माना जाता है। कुंडली में इसके प्रभाव से व्यक्ति के भौतिक सुख में वृद्धि और करियर में उन्नति होती हैं। इसके अलावा जातक को धन, अच्छी स्वास्थ्य, प्रेम और मान-सम्मान भी मिलता है। हालांकि ग्रहों के समय-समय पर राशि परिवर्तन व युति निर्माण से भी नवपंचम राजयोग बनता है। ऐसे में जल्द 28 जून को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर नवपंचम योग बनने वाला जब बुध-शनि एक-दूसरे से 120 डिग्री पर आएंगे। इस योग से कुछ राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती हैं। इन्हें बिजनेस में मुनाफा और विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिलने की संभावनाएं हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।
Surya Gochar 2025: राहु के नक्षत्र में सूर्य का गोचर, इन तीन राशि के लोग रहें अलर्ट
June Born People Personality: जून में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास बातें, जानिए कैसा होता है इनका स्वभाव
विज्ञापन

2 of 4
नवपंचम राजयोग से आपको संपत्ति से जुड़ी योजनाओं में लाभ मिलेगा। रिश्तों में सुधार होगा और मिठास बढ़ेगी। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
तत्व:
 पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।
  • नवपंचम राजयोग से आपको संपत्ति से जुड़ी योजनाओं में लाभ मिलेगा। रिश्तों में सुधार होगा और मिठास बढ़ेगी।
  • इस समय परिवार में सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। 
  • निवेश करने से मनचाहा धन लाभ हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाएंगे।
  • स्कूल कॉलेज के लोगों को परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे। करियर में सफलता हासिल करेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
आपको प्रॉपर्टी डील्स से फायदा या पैतृक संपत्ति का लाभ संभव है। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
तत्व:
 वायु 
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: सौम्य, न्यायप्रिय, सामाजिक, संतुलित।
  • आपको प्रॉपर्टी डील्स से फायदा या पैतृक संपत्ति का लाभ संभव है।
  • लव पार्टनर से उपहार की प्राप्ति संभव है। विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। 
  • वित्तीय मामले में स्थिरता आएगी। कार्यक्षेत्र में मेहतन का फल प्राप्त होगा। 
  • इस दौरान आपकी लव लाइफ पहले से बेहतर होगी।
  • करियर की बात करें तो लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रहेंगे।
  • विदेश यात्रा या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
परिवार में मेलजोल बढ़ेगा और आपसी समझदारी आएगी। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
तत्व:
 वायु
स्वामी ग्रह: गुरु, शनि (पारंपरिक), यूरेनस (आधुनिक)
स्वभाव: नवीन विचारक, स्वतंत्र, सामाजिक, मानवतावादी।
  • परिवार में मेलजोल बढ़ेगा और आपसी समझदारी आएगी।  
  • नौकरी में रचनात्मक कार्यों से पहचान बनेगी 
  • इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं या इंटरव्यू में सफलता के योग हैं। 
  • जो जातक जमीन-जायदाद से जुड़े हैं उनको इसमें अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। 
  • व्यापार में लाभ की अच्छी संभावना है। 
  • आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह समय समृद्धिदायक है।

Kendra Trikona Rajyog: केंद्र त्रिकोण राजयोग से इन राशियों का हो सकता है भाग्योदय और धन लाभ के योग

Shani Margi 2025: शनि इस साल के अंत तक होंगे मार्गी, इन 3 राशि के जातकों की होगी आर्थिक उन्नति

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें