Nautapa 2026: इस साल नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। लगभग 9 दिनों तक चलने वाली इस अवधि में भीषण गर्मी पड़ने की संभावनाएं हैं। वहीं ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि इस दौरान कई स्थानों पर तेज गर्म हवाएं और असहनीय तापमान देखने को मिल सकता है।
Nautapa 2026: 25 मई 2026 से 2 जून 2026 तक नौतपा का प्रभाव रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह अवधि वर्ष के सबसे अधिक गर्म और प्रभावशाली दिनों में गिनी जाती हैं। मान्यता है कि, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा की शुरुआत होती हैं। इस दौरान सूर्य का तेज और अग्नि तत्व अत्यधिक सक्रिय हो जाता है, जिसका सीधा असर पृथ्वी और मौसम पर देखने को मिलता है। कहा जाता है कि, नौतपा के दिनों में सूर्य की किरणें अधिक प्रखर होकर धरती पर पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। यही वजह है कि इस समय भीषण गर्मी और तेज लू का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, नौतपा के दिनों में किन कार्यों को करना चाहिए। Nirjala Ekadashi Vrat 2026: कब रखा जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत ? जानें तिथि से लेकर व्रत पारण तक की जानकारी
जल और मटके का दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नौतपा के दौरान भीषण गर्मी होती हैं। इसलिए इन दिनों में प्यासे लोगों को ठंडा जल पिलाना, मटका दान करना या राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। इससे सूर्य दोष शांत होता है। साथ ही भाग्योदय होता है।
4 of 5
Nautapa
- फोटो : istock
सूर्य देव की उपासना
ज्योतिषियों के अनुसार, नौतपा के दौरान प्रतिदिन तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें। इस दौरान जल में लाल फूल, रोली या अक्षत डालकर अर्घ्य देने से सूर्य की कृपा प्राप्त होती हैं। साथ ही ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करने से आत्मबल और ऊर्जा में वृद्धि होती है। Vaidhriti Yog 2026: जून में वैधृति योग से बदलेगा भाग्य, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
पौधारोपण
ज्योतिष शास्त्र में नौतपा के दौरान पौधे लगाना विशेष फलदायी माना गया है। यह केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि पुण्य कर्म भी माना जाता है। पीपल, नीम, बरगद या फलदार पौधे लगाने से सूर्य से जुड़ी अशुभता कम होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।