प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पिछला एक साल कई बड़ी सफलताओं के साथ साथ चुनौतियों से भरा रहा है। आर्थिक मोर्चे पर भारत को दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यस्था वाला देश बनाकर बड़े स्तर पर विदेशी निवेश को आकर्षित करना मोदी सरकार का सबसे अहम काम रहा है। लेकिन कई बार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में सरकार विफल होती दिखी। अंतरर्राष्ट्रीय राजनीति में नरेंद्र मोदी ने बलूचिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर का मुद्दा उठाकर अपनी आक्रामक विदेश नीति का परिचय दिया। इस बीच नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपने जीवन के 66 साल पूरे करके 67 साल में कदम रखने जा रहे हैं। ऐसे में यह गौर करने की बात है कि आने वाला साल नरेन्द्र मोदी के लिए कैसा रहेगा और कितनी उपलब्धियां इनके हिस्से में आने वाली है।
विज्ञापन
66 वर्ष के हुए नरेंद्र मोदी, अगले जन्मदिन से पहले दिखाएंगे यह कमाल!
2 of 7
नरेंद्र मोदी
- फोटो : file photo
ज्योतिषीय दृष्टिकोण से आंकलन करने पर पता चलाता है कि आने वाले कुछ महीनों प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी देश के लिए कई अहम फैसले लेंगे जिनका दूरगामी परिणाम हो सकता है। इनकी कुंडली कहती है कि इनका जन्म 17 सितंबर 1950 को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर गुजरात के वाडनगर में हुआ था। वृश्चिक लग्न और वृश्चिक राशि में जन्मे नरेंद्र मोदी इस समय साढ़ेसाती के प्रभाव में चल रहे हैं।
विज्ञापन
66 वर्ष के हुए नरेंद्र मोदी, अगले जन्मदिन से पहले दिखाएंगे यह कमाल!
3 of 7
नरेंद्र मोदी
विंशोत्तरी दशा में चल रहे चंद्रमा और शनि इस समय उनको कार्यक्षेत्र में कर्मठ और आक्रामक बना रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में नरेंद्र मोदी भ्रष्ट अधिकारियों और कर-चोरों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश अपनी सरकार को देंगे।
66 वर्ष के हुए नरेंद्र मोदी, अगले जन्मदिन से पहले दिखाएंगे यह कमाल!
4 of 7
मोदी
- फोटो : PTI
12 अक्तूबर से शुरू होने वाली चंद्र में बुध की अंतर्दशा उनकी सरकार को कुछ परेशानियां देगी। बुध उनकी कुंडली में अष्टमेश होकर दशमेश सूर्य से अस्त है। बुध जन्म कुंडली में केतु के साथ युत होकर धोखे और मानहानि का योग भी बना रहा है। मोदी सरकार के किसी बड़े मंत्री के विवादों में फंसने के कारण सरकार की छवि को आगामी जनवरी माह तक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
66 वर्ष के हुए नरेंद्र मोदी, अगले जन्मदिन से पहले दिखाएंगे यह कमाल!
5 of 7
नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
25 जनवरी तक पाकिस्तान और चीन से भी अंतरर्राष्ट्रीय मंचों पर प्रतिरोध का सामना इनकी सरकार को करना होगा। लेकिन 25 जनवरी 2017 को जब शनि धनु राशि में प्रवेश कर प्रधानमंत्री मोदी के जन्म चंद्र पर से अपना प्रभाव हटा लेंगे तब उनकी कार्यशैली में आक्रामकता कम होने लगेगी।
विज्ञापन
66 वर्ष के हुए नरेंद्र मोदी, अगले जन्मदिन से पहले दिखाएंगे यह कमाल!
6 of 7
ujj
- फोटो : lll
प्रधानमंत्री मोदी की वर्ष कुंडली के अनुसार विदेशों में उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। तुला लग्न की उनकी वर्ष कुंडली के अनुसार विदेशी मंच पर प्रधानमंत्री मोदी को आगामी एक वर्ष में कोई बड़ा सम्मान या पुरस्कार मिल सकता है।
66 वर्ष के हुए नरेंद्र मोदी, अगले जन्मदिन से पहले दिखाएंगे यह कमाल!
7 of 7
सेतु भारतम् परियोजना की शुरुआत पर बोलते हुए पीएम मोदी
- फोटो : pti
इसके साथ-साथ घरेलू राजनीति में प्रधानमंत्री मोदी के लिए आगामी एक वर्ष मिला-जुला रहने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव में जहां भाजपा अच्छी सीटें जीतकर मिलीजुली सरकार बना सकती है। लेकिन पंजाब और गोवा में उनको सत्ता से हाथ धोना पड़ सकता है।
https://astrologicalmusings.com