मीन राशि में चन्द्रमा का संचार और शनि का बुध के नक्षत्र ज्येष्ठा में आना आज के दिन किसे लाभ और खुश देगा और किसे करना होगा मुश्किलों का सामना। देखिए आज आपके हिस्से में क्या आने वाला है।
विज्ञापन
मेष राशिः मेष राशिः अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी
2 of 13
मेष्ा राशि
अदालत संबंधित मुद्दों का फैसला आज आपके हक में हो सकता है। सौभाग्य से उच्चाधिकारी आज आपका साथ देंगे जिससे आपको बहुत लाभ होगा। लेकिन ध्यान रहे कि कोई अनुभवी वकील ही आपका केस लड़े ताकि उच्चाधिकारियों से मिली मदद का आप पूरी तरह से उपयोग कर सकें।
काम करते समय आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी चाहिए। गुस्से में आप कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं। अधिकारियों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए आपको और मेहनत से काम करना चाहिए। अगर आप पूरी मेहनत व गंभीरता से काम करें तो दिन आपका होगा।
आज आपको अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी। यह अस्थाई बाहरी आमदनी नकद रूप में हो सकती है। यह प्रोत्साहन राशि हो सकती है अथवा यह कोई नई योजना हो सकती है जिससे धन की प्राप्ति हो सकती है इसमें आपका भाग्य भी शामिल हो सकता है, या कोई खेल हो सकता है, अथवा यह कोई पैतृक संपत्ति हो सकती है। इस संपत्ति को प्राप्त करें तथा इसे किसी बैंक में जमा करा दें ताकि निकट भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना ना करना पड़े।
अगर आपको सेहत से सम्बन्धित परेशानी है तो आज वो दिन है जब आपको अपनी परेशानी का हल निकालना होगा। तले-भुने खाने से दूर रहें और तनाव को कम रखें ताकि आपकी बल्डप्रेशर की परेशानी ना बढ़ जाए। आज आपको असन्तुलित खाने के प्रति सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
वृष राशिः मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे
3 of 13
वृष्ा राशि
करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है और आपकी मेहनत रंग लाई है। ये दिन खूब मौज-मस्ती करने का है क्योंकि आपका मित्र भी आपके साथ है।
आप चाहे ऑफिस में काम करते हैं या फिर स्कूल में पढ़ते हैं, आज आप अपने प्रदर्शन को लेकर खुश हो सकते हैं। आपके बॉस व प्रशिक्षक आपकी मेहनत पर नजर रखे हुए हैं। अपने काम से कामचोरी करके आपको अपने टीचर या बॉस को नाराज नहीं करना चाहिए।
अचल सम्पत्तियों से जुड़े व्यावसायिक निवेश व्यर्थ नहीं जाते अब उचित समय आ गया है जब आप अपने पारिवारिक भूखण्ड को सही ढंग से बेच दें क्योंकि यदि आप उचित खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपके लिए एक बड़े लाभ का स्रोत बन सकता है। यदि आपकी नजर में सही जमीन का टुकडा बिकने योग्य है तो आप समय व्यर्थ किये बिना उसे खरीद लें। इस समय आप किसी अच्छे सौदे में अपना निवेश कर सकते हैं।आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक तौर पर भी ताकतवर रहेंगे।
मिथुन राशिः अच्छी खबर या लाभ मिल सकता है
4 of 13
मिथ्ाुन राशि
क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर में इतने झगड़े क्यों होते हैं। शायद आपको ही अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। अगर आप और सकारात्मक और सहनशक्ति वाले व्यक्ति बन जाएं तो आप अपने घर में खुशनुमा माहौल पैदा कर पाएंगे। याद रहे गलती हर इन्सान से होती है, कोई भी सम्पूर्ण नहीं होता। अपने परिजनों के साथ इज्जत से पेश आएं परिणामस्वरूप वो भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे।
निजी क्षेत्र में आज उन्नति का माहौल दिखाई देगा। यदि आप अपने काम से बाहर आना चाहते हैं तो आज के दिन कोई अच्छी खबर व आर्थिक लाभ की बात हो सकती है। इस सकारात्मक विकास का भरपूर लाभ उठाएं।
जो कपड़ा या हस्तशिल्प संबंधित काम करते हैं वे अपने काम व आय में एक विकास देखेंगे। हाथ से बनी चीजों में इस समय एक उछाल देखने को मिलेगा जो आपके व्यापार में दिखेगा। इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने हस्तशिल्प का प्रचार अच्छी तरह से करें। इससे आपको अत्याधिक मुनाफा होगा।
अगर आपको ब्लडप्रेशर से सम्बन्धित कोई परेशानी है, तो आज आप पाएंगे कि आपकी यह परेशानी काफी हद तक ठीक हो रही है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी मगर अपने खान-पान और कसरत पर अवश्य ध्यान दें इसका परिणाम आपके लिए लाभकारी होगा। अगर आपका वजन अचानक बढ़ रहा है तो आज वो दिन है जब आपको इस समस्या पर विचार करना होगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः प्रेमी से एक तोहफा मिलेगा
5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपनी पुरानी दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। क्यों ना उस रुचि की और ध्यान दिया जाए जिसे आप बहुत समय से करना चाह रहे थे। आज अपनी बोरियत से बाहर निकल कर ऐसा कुछ करें जिसकी कभी किसी ने आपसे अपेक्षा भी नहीं की थी। हंसी-मजाक आज आपके परिवार जनों व मित्रों के जीवन को खुशियों से भर देगा।
आज आपको अपने प्रेमी से एक तोहफा मिलेगा, जो आपको हैरानी में डालेगा। वह प्रेमी हाल में की गई सहायता के लिए आपका प्रशंसक रहा है। आप उसकी कृतज्ञता से हैरान होंगे। आप दोनों एक दूसरे के लिए गर्मजोशी महसूस करेंगे। अगर आज आप कोशिश करें तो यह रिश्ता सफल हो सकता है। इसका आनंद लें।
आपमें से कुछ लोग अपने शहर से बाहर जा कर काम करना चाहते हैं। अपने दिमाग से इस विचार को निकाल दें, क्योंकि अभी आप जहां काम कर रहे हैं, वहीं आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। कभी-कभी अपने ही देश में रह कर थोड़ा पैसा कमाना और संतुष्ट रहना विदेश में रह कर ज्यादा कमाने और परेशान रहने से ज्यादा अच्छा होता है। वैसे भी आपके विदेश जाने के कोई संकेत नहीं हैं।
विद्यार्थियों के लिए खर्चीले दिन आने वाले हैं। आपकी फीस तो नहीं बढ़ेगी लेकिन आपने कुछ कोचिंग क्लासेज लगा कर रखें हैं जो महंगे हैं। इसलिए कड़ी मेहनत करें ताकि आप अपने परिणाम से साबित कर सकें कि आपने अपनी पढ़ाई पर जो खर्च किया वह बर्बाद नहीं गया।
विज्ञापन
सिंह राशिः निवेश के मामले में दिन अनुकूल नहीं है
6 of 13
सिंह राशि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके लिए रिश्ते बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे फिर चाहे वो रिश्ता आपसे हो या उनसे जिन्हें आप जानते भी नहीं। आपको अपनों के साथ समय बिताने से प्यार का एहसास होगा।
आज आप के ऊपर माता-पिता के दबाव के कारण शादी को लेकर घबड़ाहट रहेगी। बाहरी दबाव से बचें और अपने अन्दर की सुनें। अन्ततः माता-पिता को अपनी भावनाओं से अवगत और आकर्षित करने में आप सफल होंगे और आपके माता-पिता को भी पछताना होगा। आज आप खुश रहेंगे।
आज के दिन यदि आप चिकित्सा के क्षेत्र में हैं तो पाएंगे कि आप वैकल्पिक चिकित्सा की ओर अपना रूझान बढता हुआ पा रहे हैं। आपका ध्यान उन विकल्पों की ओर भी है जिनमें वैकल्पिक चिकित्सा भी शास्त्रीय चिकित्सा के समान ही रोचक है। आपको अपने सभी विकल्पों को खुला रखने की आवश्यकता है।
संभावना है कि किसी विदेशी से आपकी साझेदारी हो जाय या किसी विदेशी संस्था में आप निवेश करें। हालांकि यह फायदेमंद दिख रहा होगा, पर समझदारी इसी में है कि अभी थोड़ा इंतजार कर लें। यह काम अभी शुरू हुआ तो शायद यह उतना फायदेमंद ना साबित हो। सो इस काम को कुछ दिन के लिए टाल दें, आपको लगेगा कि आपने समझदारी का काम किया।
विज्ञापन
कन्या राशिः खुशखबरी मिलेगी
7 of 13
कन्या राशि
अगर आज आपसे किसी सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगी जाए तो किसी भी हालत में पीछे ना हटें। इससे जरूरतमंदों को तो मदद मिलेगी ही आपको भी बहुत संतुष्टी मिलेगी। आगे बढ़ें और इस अनुभव का मजा लें।
यदि आप विवाहित हैं तो अपने जीवन साथी के साथ अन्यथा अपने मित्र या परिवार के किसी सदस्य के साथ मस्त हो जाएंगे। आपकी सामाजिक गतिविधियां मनोरंजन से भरपूर रहेंगी। अपनी चिंताओं एवं कार्यों के दबाव को पीछे छोडकर भरपूर मनोरंजन करने के लिए निकलें।
आज शायद आप किसी ऐसे प्रोफेशनल से मिलेंगे जो कि आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा। इसलिए आपको उनकी सलाह को बहुत ध्यान से सुनना चाहिए और उनके अनुभवों से बहुत कुछ सीखना चाहिए। साथ ही अपने व्यावसायिक ज्ञान को भी बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। अच्छी सलाह और व्यावसायिक ज्ञान दोनों से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं।
आज विदेश से आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेशों में निवेश किया है अथवा विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है, तो आपकी इच्छा पूरी होगी, खुशखबरी मिलेगी। सितारे आपके पक्ष में है, सकारात्मक विचार बनाये रखें।
आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। दुर्भाग्यवश आप खुद को आलसी और हतोत्साहित महसूस करेंगे। आपको पता है कि जिम जाना चाहिए परन्तु आप जाएंगे नहीं। ध्यान रखें कि आप अच्छा खायें अन्यथा आपकी तबियत गिरी सी महसूस होगी। आप कल से फिर व्यायाम करना शुरु कर देंगे।
तुला राशिः जरूरी सामान को संभाल कर रखें
8 of 13
तुला राशि
आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। आज अपनी चाबियों और जरूरी सामान को संभाल कर रखें। अगर आप अपने सामान को यहां-वहां रख देंगे तो बाद में आपको ही परेशानी होगी इसलिए इसे नियत स्थान पर ही रखें।
अगर आप अपने अकेलेपन से ऊब चुके हैं तो आज अपनी किसी दोस्ती को रिश्ते में बदलते देख सकते हैं जो प्यार और भरोसे से लबालब होगा। फिर भी दोनों एक दूसरे की राय और शर्तों से अच्छी तरह वाकिफ हो लें।
सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको अपने प्रोजेक्टों की देरी पर जो खीज हो रही थी, उसका सही कारण आज समझ में आएगा। आज सभी प्रोजेक्टों को पूरा करने की कोशिश करें।
जीवन में भौतिक चीजें आने से जिन्दगी का आनंद उठायेंगे। लेकिन सुख सुविधा में जीवन की अनमोल चीजें जैसे कि परिवार, मित्र और सेहत को नजरअंदाज ना कर दें। जिन्हें भी ब्लडप्रेशर जैसी बीमारी है उन्हें आज तनावपूर्ण कार्यों से दूर रहना होगा। मन को शान्त रखने के लिए योग करें ताकि आपकी ब्लडप्रेशर की समस्या कम हो जाए।
वृश्चिक राशिः छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। ये संतुलन बनाए रखना तो कभी भी आपकी परेशानी थी ही नहीं। तो फिर देर किस बात की है सब को खुश रखें।
आज का प्यार आपकी जिंदगी को बदल सकता है। आपकी जिंदगी जोश से भर जाएगी। अपने नए पार्टनर के साथ आनंद करने के लिए घूमने का प्लान बनाइए। यह प्लान एक-दूसरे को जानने के साथ-साथ दोनों को नजदीक लाने में सहायक होगा। इसके साथ किसी रोमांटिक दोस्त का साथ रहने से आप अपनी बात बिना संकोच कह सकेंगे, जो कि आपको रोमांस भरी जिंदगी और ऊंचाई दे सकते हैं।
आज उन छात्रों के लिये खुशी का दिन होगा जो इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। आप अच्छे से परीक्षा देंगे और परिणाम भी अच्छे आएंगे। आपको कोई ये नहीं कह पाएगा कि आपने अच्छे से पढ़ाई नही की है।
अगर आप जेवर सम्बन्धित काम करते हैं तो आपको आज फायदा होगा और आपका काम फलेगा। सारे विकल्पों को खोजें व अपने काम को बढ़ाएं। आप अपनी विक्रय राशि को भी बढ़ा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि कुछ अपने बुरे वक्त के लिए बचाकर रखें।
आप कुछ दिनों से ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं इसलिए अब आराम करने का समय है। आप बिना बात छोटी चीजों के लिए भागदौड़ न करें वरना परेशान हो सकते हैं। आप तैयार रहें और पिक्चर देखें तभी आपका शरीर भी ठीक रहेगा।
धनु राशिः किसी अजनबी को अपने घर में ना घुसने दें
10 of 13
ध्ानु राशि
आज शाम आपको अपने कीमती सामान को ले कर थोड़ा डर लग सकता है जिसके कारण आप पहले से कुछ कदम उठाएं, आज चोरी होने के संकेत हैं इसलिए सावधान रहें। आज रात अपने घर के खिड़की-दरवाजे ठीक से बंद करके रखें। आपको सलाह दी जाती है कि किसी अजनबी को अपने घर में ना घुसने दें।
तत्काल पैदा हुई गलतफहमियों एवं विवाद से आज आपको निराशा होगी। इन निराशा भरे विचारों को झटक दें, क्योंकि यह एक छोटे समय के लिए है। आपका कर्त्तव्य है कि शांतचित्त हों व विवादों में ना उलझें, क्योंकि विवाद से आप दोनों के बीच की निराशा एवं दूरियां ही बढ़ेंगी। आप अपने विचारों को अपने साथी के समक्ष रखें।
आत्मविश्वासी व मेहनती लोगों के लिए काम की कोई कमी नहीं है। इन विशेषताओं के कारण आप विषम परिस्तितियों में भी आसानी से काम कर सकेंगे। आज कठिन परिस्थितियों में भी आसानी से काम करने की इच्छा के चलते आप अपनी योजनाओं को समय पर पूरा कर सकेंगे। आपकी ताकत व विश्वास आपको बहुत आगे ले जाएगा।
यदि आपका कामकाज विदेशी बाजार से किसी तरह जुड़ा हुआ है तो यह आज बड़े फायदे देगा। थोड़ा और प्रयत्न करें ताकि मुनाफे के और भी रास्ते खुल जाएं। आज आपका दिन है, छा जाइये।
तनाव स्तर में आए सकारात्मक बदलाव की वजह से आज आप अच्छा महसूस करेंगे। अच्छा और सन्तुलित भोजन, आराम और कुछ व्यायाम आपके लिए फायदेमन्द रहेंगे। जो लोग पाचन क्रिया की परेशानी से जूझ रहे हैं, वो आज देखेंगे कि इस परेशानी के लक्षण खत्म हो जाएंगे और फिर से आप अच्छा महसूस करने लगेंगे।
मकर राशिः सगे-संबंधियों से तालमेल बनाकर रखें
11 of 13
मकर राशि
अगर आपको लग रहा है कि आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई तनाव चल रहा है तो आपके उस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने की कोशिश करनी चाहिए। रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। आज आप पूरा प्रयास करें कि सब परिजन एक दूसरे के साथ प्यार से रहें और एक दूसरे पर भरोसा करें।
आज अपने संबंध के दायरे में आपसी बातचीत पर ध्यान देना होगा। एक दूसरे के सामने खुलकर अपनी इच्छाएं जाहिर ना करने से, पहले भी आप दोनों के सामने परेशानियां आ गई हैं। बातचीत से आपके संबंध को नई दिशा मिल सकती है।
अगर आपका अपना व्यवसाय है तो उच्च अधिकारी आपके व्यवसाय को एक नई दिशा देंगे। अगर आज आप अपने उच्च अधिकारियों से अपनी तनख्वाह में इजाफे की बात करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस बात को कुछ समय के लिए टाल दें। हो सकता है आज वो आपको मना कर दें।
इस वक्त पैतृक संपत्ति से सम्बंधित मामलों को सामने नहीं लाना चाहिए। यह समय पैतृक संपत्ति के मामले में चर्चा के लिए उचित नहीं है क्योंकि यह परिवारों को विभाजन के कगार पर ले जा सकता है और परिस्थितियां भयावह रूप ले सकती है। अत: समय का इंतजार करना चाहिए तथा धैर्य से रहना चाहिए।
कुंभ राशिः कीमती सामानों का ध्यान रखें
12 of 13
कुंभ्ा राशि
आज आपको कुछ नया करने की अपनी इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। कुछ नया करने या नया खेल खेलने की तीव्र इच्छा आपके मन में चल रही है। आज समय है ये तय करने का कि आप जो करना चाहते हैं वो कैसे करें। आज अपनी जिंदगी से डर को निकाल देना चाहिए।
आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। परेशान ना हों, ये बदलाव अच्छे के लिए ही है। अब आपको अपने पंख फैलाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। आप इस समय अपना काम भी बदल सकते हैं, इससे आपके काम की ओर आपका रुझान और बढ़ जाएगा।
अपने वाहन जैसे कार आदि के प्रति उचित सावधानी बरतें क्योंकि चोरी होने की वजह से इन चीजों से आपको हाथ धोना पड़ सकता है। आज आपको अपनी कीमती वस्तुओं की अच्छी प्रकार देखभाल करने की आवश्यकता है क्योंकि आपकी गलती के बिना भी उसके नुकसान होने या चोरी हो जाने की आशंका है। आप सुनिश्चित कर लें कि आपके पड़ोसी कहीं आपको नुकसान तो नहीं पहुंचाने वाले हैं। यदि आप सतर्क हैं तो आप इस नुकसान से बच सकते हैं।
आज आप कुछ व्यस्त रहेंगे। आप खुद को भी समय नहीं दे पाएंगे। आप इसे नजर अंदाज न करें बल्कि 20 मिनट को आफिस में ही टहलें जरुर।
मीन राशिः आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है
13 of 13
मीन राशि
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। अगर आपके दोस्त या परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो ये खुशखबरी उनकी तरफ से आ सकती है। आज वो दिन है, जब कि आपको किसी विदेश यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। और ये विदेश यात्रा आपको बहुत सी मीठी यादें देगी।
आज आप अनावश्यक रूप से गलत, कड़वी बातें ना करें, कुछ कहने से पहले सोच लें। आप समझते हैं कि आप अपने साथी के प्रति ज्यादा ईमानदार हैं। शांत रहकर अपने व्यवहार करने से लंबे समय में आप खुद को बचा पाएंगे।
आज आप काम के बोझ को आसानी से सहन कर लेंगे। इससे आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलेगा। इसके लिए आपको अपने आत्मनियंत्रण व सकारात्मक सोच का सहारा लेना चाहिए। इन सब से आपको सफलता मिलेगी व कैरियर में भी वृद्धी हो सकेगी।
आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। लेकिन लेन देन में कोई बड़ा जोखिम उठाने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आज झटपट लाभ उठाने की बजाय धीरे धीरे लेकिन निश्चित होने वाले लाभ का विकल्प चुनिए। और, इसी आधार पर कोई बढ़िया निवेश चुनिए।