Astrological Event Happening in 2025: साल 2025 का तीसरा माह यानी मार्च जारी है। इसे साल का सबसे खास और महत्वपूर्ण महीना माना जा रहा है। बता दें, 29 मार्च को साल 2025 का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने वाला है। इस दिन शनि कुंभ राशि से अपनी यात्रा को विराम देते हुए देवगुरु की राशि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि 30 वर्षों बाद मीन राशि में आ रहे हैं। शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से राहु के साथ उनकी युति बनेगी, जिससे पिशाच और ग्रहण योग का निर्माण होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक शनि का मीन राशि में आना न केवल 12 राशियों बल्कि देश-दुनिया के कार्यों और प्राकृतिक आपदाओं को भी प्रभावित करेगा। आपको बता दें, साल की शुरुआत से पहले कई ज्योतिष गणना की गई थी कि, यह साल ग्रहों के राजा मंगल का होगा, जो कई बड़ी घटनाओं का संकेत है। ऐसे में आइए ग्रहों के प्रभाव से होने वाली कुछ घटनाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं....