फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Gochar 2025: दुर्लभ संयोग में होगा शनि का राशि परिवर्तन, दिखेगा इन राशियों पर शुभ असर

Sat, 29 Mar 2025 10:49 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

29 मार्च को अमावस्या तिथि और इसी दिन शनिवार का दिन पड़ रहा है जिसके कारण शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग बन रहा है। अमावस्या की तिथि पितरों और शनिदेव को समर्पित होती है।
विज्ञापन
1 of 5
शनि गोचर और अमावस्या का योग - फोटो : adobe stock
ढाई साल बाद शनि आज यानी 29 मार्च 2025 को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस बार शनि कुंभ से मीन राशि में आ रहे हैं जहां पर ये  साल 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। इस बार शनि के गोचर के दौरान कई तरह के दुर्लभ संयोग का निर्माण होने जा रहा है। कई दुर्लभ संयोगों में एक संयोग अमावस्या तिथि और शनिवार भी है। 29 मार्च को अमावस्या तिथि और इसी दिन शनिवार का दिन पड़ रहा है जिसके कारण शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग बन रहा है। अमावस्या की तिथि पितरों और शनिदेव को समर्पित होती है। ज्योतिष में इस बहुत ही प्रभावशाली संयोग माना जा जाता है। शनि अमावस्या पर शनि के गोचर करने से कई राशि वालों को बहुत ही शुभ और अनुकूल फल की प्राप्ति होने की संभावना है। 

दरअसल आपको बता दें कि इस समय शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में और 29 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शनिदेव 29 मार्च 2025 को रात के 10 बजकर 07 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मीन राशि पर देवगुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है। शनि का मीन राशि में गोचर करीब 30 साल बाद हो रहा है। आइए जानते हैं शनि के मीन राशि में गोचर करने से किन-किन राशियों के लिए आने वाला समय अच्छा होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर शनि के गोचर का प्रभाव
कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रदेव होते हैं और शनिदेव इस राशि वालों के लिए सातवें और आठवें भाव के स्वामी होकर आपके नवम भाव में प्रवेश करेंगे। नवम भाव में शनि के गोचर करने से आपके भाग्य में वृद्धि करेंगे जिससे परेशानियों का दिन खत्म हो जाएगा। जीवन में एक नई शुरुआत होगी। शनि के राशि परिवर्तन से अब धीरे-धीरे आपके जीवन से परेशानियां दूर होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। लंबे समय से जो काम अधूरे थे वह अब पूरे होंगे। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी और इच्छाएं पूरी होंगी। 

विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर शनि के गोचर का प्रभाव
कन्या राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर आपके सातवें भाव में होगा ऐसे में आपको प्रेम-विवाह में अवसर मिल सकते हैं। कन्या राशि वालों के लिए शनि पांचवें और छठे भाव के स्वामी हैं। शनि यहां पर आपके नवम, प्रथम और चौथे भाव अपनी द्दष्टि रखते हुए कार्यो में सफलता दिलाएंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। 

Surya Grahan: लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, कार्य सिद्धि और सफलता के लिए करें इन मंत्रों का जाप

4 of 5
- फोटो : amar ujala
तुला राशि पर शनि के गोचर का प्रभाव
तुला राशि वालों के लिए शनिदेव चौथे और पांचवें भाव के स्वामी होकर यह 29 मार्च  2025 के बाद से आपके छठे भाव में प्रवेश करेंगे। शनि का यह गोचर तुला राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करने में कामयाब रहेंगे। शनि का शुभ प्रभाव आपके लिए स्वास्थ्य में सुधार लाएगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
मकर राशि पर शनि के गोचर का प्रभाव
शनि के गोचर करने के साथ ही मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। शनिदेव आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। शनिदेव यहां आपके लग्न और दूसरे भाव के स्वामी हैं। शनि यहां पर होकर आपके पांचवें, नौवें और बारहवें भाव पर  द्दष्टि रखेंगे। आपको जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें