मृत्यु पंचक नियम
- फोटो : freepik
क्या होता है पंचक?
ज्योतिष शास्त्र में पंचक को एक विशेष समय अवधि माना गया है। जब चंद्रमा लगातार पांच नक्षत्रों धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती में भ्रमण करता है, तब पंचक लगता है। यह समय लगभग पांच दिनों तक रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंचक के दौरान कुछ शुभ और मांगलिक कार्यों को करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस अवधि को संवेदनशील और अशुभ प्रभाव वाला माना जाता है। इसलिए लोग इस समय विशेष सावधानी बरतते हैं और जरूरी कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार करते हैं।