Weekly Horoscope 31 May To 6 June 2026: जून का यह पहला सप्ताह कई लोगों के लिए तरक्की और लाभ के नए अवसरों से भरा रहेगा। इस सप्ताह रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। लेकिन कुछ राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
Weekly Horoscope 31 May To 6 June 2026: जून का पहला सप्ताह कई राशियों के जीवन में नए बदलावों के संकेत लेकर आया है। इस सप्ताह कुछ जातकों को करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा धन लाभ और व्यापार की योजनाएं मनचाहे परिणाम दे सकती है। लेकिन कुछ राशियों को अपने फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। आइए इस राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
Weekly Horoscope
- फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। आपकी अधूरी योजनाएं पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र में आप पूरी निष्ठा और मनोयोग से अपने काम करेंगे, जिससे आप समय से पहले अपने टारगेट को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। कार्यक्षत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। कारोबार की दृष्टि से भी सप्ताह के पूर्वार्ध का समय उत्तरार्ध के मुकाबले कहीं ज्यादा लाभप्रद होगा। इस दौरान आप किसी कारोबारी डील पर अंतिम मुहर लगा सकते हैं।
व्यवसाय से जुड़ी यात्रा सुखद एवं कारोबार में वृद्धि का कारण बनेंगी। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय अतिथि के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। छात्र वर्ग के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। बहुप्रतीक्षित चीज की प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा लाल पुष्प अर्पित करके करें तथा चालीसा का सात बार पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 13
Weekly Horoscope
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी लिए हुए है। इस सप्ताह आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग और समर्थन की इस सप्ताह आशा न करें तथा अपने बलबूते चीजों को निबटाने का प्रयास करें। सप्ताह का पूर्वार्ध जहां करियर और कारोबारी मामलों के लिए थोड़ा कठिनाई लिए हुए रहेगा, वहीं रिश्ते-नाते से जुड़ी कुछ समस्याएं भी आपकी चिंता का कारण बनेंगी। इस दौरान लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। किसी बात को लेकर लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है।
कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियों में बदलाव और स्थान परिवर्तन की आशंका बनी रहेगी। सिर्फ संंबंध ही नहीं सेहत को लेकर भी इस सप्ताह आपको बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इस दौरान अपना खानपान और जीवनशैली सही रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयत्न करेगा, लेकिन आप की सूझबूझ से वह सफल नहीं हो सकेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को इग्नोर करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।
4 of 13
Weekly Horoscope
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम बेहद सावधानी के साथ और समय पर निबटाने का प्रयास करना चाहिए। इस हफ्ते आपको आलस्य और अभिमान दोनों से बचने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी अप्रिय घटना के कारण आपका मन दुखी रहेगा। इस सप्ताह आप अपने धन और समय का प्रबंधन करके चलें और अपव्यय से बचें अन्यथा आपको धन संबंधी दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है।
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य और स्वजनों का साथ कम मिल पाएगा। ऐसे में हर कदम फूंक-फूंक कर चलना होगा और दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना होगा। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो कागजी काम समय पर निबटाएं और धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान असामाजिक, गैर-कानूनी तथा अनैतिक के कार्यों से दूर रहें। ऐसे लोगों के साथ न रहें जिनके गलत काम का खामियाजा आपको भी उठाना पड़ जाऐ। इस दौरान निजी जीवन में आपको कोई भी बड़ा निर्णय बहुत सोच-समझकर उठाना चाहिए। मां की सेहत को लेकर इस हफ्ते मन चिंतित रहेगा। उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 13
Weekly Horoscope
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके अटके हुए कार्यों में गति आएगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके कारोबार में वृद्धि होगी और आपको मनचाहा लाभ होगा। यदि आपका मार्केट में धन फंसा हुआ है तो उसकी वसूली करने के लिए यह समय उपयुक्त कहा जाएगा। छात्र वर्ग के लिए भी समय अनुकूल है। इस दौरान उनके द्वारा किए गये परिश्रम और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा। किसी भी दिशा में प्रयास और परिश्रम करने पर आपको मनचाही सफलता मिलने के पूरे चांस हैं।
सप्ताह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान स्थाई संपत्ति के लाभ का योग संभव हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद भी परिवार के सदस्यों के साथ संवाद करने पर दूर होंगे। इस दिशा में आपके बड़े भाई अथवा किसी प्रभावी व्यक्ति का सहयोग महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपके संबंध सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ मजबूत होंगे, जिनकी मदद से भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
Weekly Horoscope
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह की शुरुआत में अचानक से स्थान परिवर्तन, कार्य में व्यवधान, शारीरिक विकार, वाद-विवाद के कारण आपका मन तनावग्रस्त रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में बहुत विवेक से कार्य करना होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर के साथ तालमेल बिठाकर चलना उचित रहेगा। इस हफ्ते उन लोगों से खूब सावधान रहें जो अक्सर पीठ पीछे आपके लिए षड्यंत्र रचने का काम करते हैं।
सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं। व्यय में वृद्धि और आय में कमी आपके बने बनाए बजट को बिगाड़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है। इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों को सत्पुरुषों का सत्संग करना हितकर रहेगा। इस हफ्ते अपने शुभचिंतकों की सलाह को इग्नोर करने की भूल न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में नेत्र संबंधी कष्ट होने की आशंका बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।
उपाय: प्रतिदिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तन और मन से पवित्र होने के बाद सूर्य देवता को अर्घ्य देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
Weekly Horoscope
- फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों का इस सप्ताह किस्मत का सितारा चमकता हुआ नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी दूरस्थ व्यक्ति से लाभ एवं सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति के सहयोग से इच्छित कार्य की सिद्धि होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय न सिर्फ नौकरीपेशा लोगों के लिए बल्कि व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान साझेदारी में कोई नया व्यापार प्रारंभ करने का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है।
कारोबार में आ रही कुछेक अड़चनें दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान आपकी आय के नये स्रोत बन सकते हैं। यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिये समय अनुकूल रहेगा। छात्र वर्ग पूरे मनोयोग के साथ अपनी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी करेंगे और उन्हें उनके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। भौतिक सुख-सुविधा के साधन उपलब्ध रहेंगे। पत्नी से सुख-सहयोग तथा संतान के कार्य-कलापों से संतोष की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह समाजसेवा या फिर राजनीति से जुड़े लोगों के कद एवं पद में वृद्धि होगी।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं भगवान विष्णु की पूजा करें।
8 of 13
Weekly Horoscope
- फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को कामकाज से जुड़ी कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कामकाज में अड़ंगे डालने की कोशिश करेंगे। इस हफ्ते अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा करने की भूल न करें।
तुला राशि के जातकों को इस पूरे सप्ताह अपनी नौकरी और व्यवसाय में बड़े सकारात्मक बदलाव की उम्मीद नहीं करनी चाहिए और वर्तमान परिस्थितियों के बीच तालमेल बिठाते हुए अपनी चीजों को बेहतर से बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि इस पूरे सप्ताह आपका कामकाज जैसा चल रहा है, वैसा ही उतार-चढ़ा स्थितियों के साथ चलता रहेगा। सप्ताह के मध्य में बदलते मौसम से आपका स्वास्थ्य कुछ प्रभावित हो सकता है। इस दौरान खान-पान और दिनचर्या को सही रखने की आवश्यकता बनी रहेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अचानक से आए किसी बड़े खर्च को पूरा करने के लिए धन उधार लेना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए तुला राशि के लोगों को अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
9 of 13
Weekly Horoscope
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। आपको घर और बाहर दोनों जगह अपनों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। इस हफ्ते आपके कामकाज और निर्णयों की प्रशंसा होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति आएग। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी महिला की मदद से आपको जीवन में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा।
सप्ताह के मध्य में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। इस दौरान धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि तथा अध्यात्म में रूचि रहेगी। अचानक से तीर्थ यात्रा पर जाने का भी संयोग बन सकता है। छात्र वर्ग के लिए पूरा सप्ताह अनुकूल कहा जाएगा। विद्यार्थियों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप देखने को मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिलेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा शुभ रहेगा। इस दौरान प्रयत्न करने पर आप अपने कामकाज से जुड़ी बड़ी सफलता को हासिल कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
10 of 13
Weekly Horoscope
- फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्यों को समय पर पूरा करने तथा मनचाही सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम और प्रयास करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में आने वाली मुश्किलें आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी। इस दौरान पारिवारिक विवाद या फिर किसी बुजुर्ग की खराब सेहत को लेकर भी आपका मन दुखी रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। कार्यक्षेत्र पर सीनियर और जूनियर से मनचाहा सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।
यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह नियमों का उल्लंघन करने से बचना चाहिए तथा कागजी काम समय पर निबटाने का प्रयास करना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की सलाह से आप अपनी निजी जीवन में आ रही दिक्कतों को काफी हद तक दूर करने में कामयाब होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सोच को सकारात्मक रखने पर आपको शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। निजी जीवन को सुखमय बनाने के लिए अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
11 of 13
Weekly Horoscope
- फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। पूरे सप्ताह सौभाग्य का साथ बना रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलने से अनुकूलता रहेगी। राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए समय अत्यंत ही अनुकूल कहा जाएगा। उनका समाज में प्रभाव तथा वर्चस्व बना रहेगा। कद एवं पद में वृद्धि होगी। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे हैं तो इस सप्ताह आपको आजीविका की प्राप्ति संभव है। यदि आप लंबे समय से किसी चीज को लेकर योजना बना रहे हैं तो इस हफ्ते आप इष्टमित्रों की मदद से उसका क्रियान्वयन करने में कामयाब होंगे। कार्यनिष्ठा तथा सतत प्रयासों से आप मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे।
सप्ताह के पूर्वार्ध का समय जहां करियर और कारोबार के लिए शुभ कहा जाएगा, वहीं उत्तरार्ध में आप स्वजनों और प्रियजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति से मेल-मुलाकात होने की संभावना है। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। पूर्व में चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
12 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा और लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। इस सप्ताह आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति स्थान परिवर्तन हो सकती है। इस हफ्ते समय पर टारगेट के पूरा होने से संतोष का अनुभव होगा। योजना बनाकर कार्य करने की प्रवृत्ति और चीजों को आगे बढ़कर काम करने की आदत को कार्यक्षेत्र में सीनियर द्वारा सराहा जाएगा। व्यवसायिक दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए आपके लिए अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस हफ्ते आपके व्यावसायिक कौशल में वृद्धि होगी। कारोबार में आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें स्थितियां आपके पक्ष में बनेंगी।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस हफ्ते बेरोजगार लोगों को मनचाहे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने पराक्रम, साहस और बुद्धिबल से जीवन की तमाम तरह की कठिनाइयों को दूर करते हुए मनचाही सफलता को प्राप्त करेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो पूरा सप्ताह आपके लिए शुभता और लाभ को लिए हुए है। इस हफ्ते किसी योजना में किया गया पुराना निवेश बड़ा लाभ दिला सकता है। कुल मिलाकर व्यापार-धंधे में लाभ तथा प्रगति होगी। इस हफ्ते सोचे हुए कार्य को पूरा करने में आपको भाई-बहनों की तरफ से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रमोशन मिल सकता है।
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे। स्थाई संपत्ति का लाभ संभव है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल कहा जाएगा। इस सप्ताह उन्हें शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कठिन परिश्रम की बदौलत मनचाही सफलता मिलने की पूरी संभावना है। घर के किसी प्रिय सदस्य की उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद और सलाह आपके लिए हितकर साबित होगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।