फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल का ये आखिरी माह किसके लिए लाया है खुशियों की सौगात, जानें

Fri, 01 Dec 2017 09:05 AM IST
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
हर समय व्यक्ति की राशि पर किसी न किसी ग्रह और नक्षत्र का असर होता है, जिसके प्रभाव से उनकी जिंदगी में उतार चढ़ाव बना रहता है। जानिए आपके लिए साल का ये आखिरी माह कैसा रहेगा।
विज्ञापन

मेष राश‌िः महत्वपूर्ण कार्यों में करना पड़ेगा संघर्ष

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
यह माह आपके लिए सामान्य रूप से सुख उन्नतिकारक रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष करना पड़ सकता है। अपने बुद्धि- विवेक से कठिन मसलों को सुलझाने का प्रयास करें।  समाज में मान प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहें। आर्थिक क्षेत्र में सुधार के लिए अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आ रही विघ्न बाधाओं पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।
विज्ञापन

वृष राश‌िः बनते कार्य बिगड़ने की संभावना

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
ये माह आपके लिए पूर्वाद्ध में अधिक सकारात्मक नहीं रहेगा। बनते-बनते कार्यों में व्यवधान आएंगे। अपने धैर्य और साहस को बनाए रखें। उत्तरार्द्ध में परिस्थितियां धीरे- धीरे अनुकूल होंगी। पूर्व प्रतीक्षित कार्यों के बनने के योग बनेंगे। धार्मिक कार्योँ के प्रति रूझान बढ़ेगा। आर्थिक पूंजी निवेश के प्रति रूझान बढ़ेगा, लेकिन इस संबंध में सोच समझकर अंतिम निर्णय लें। 

म‌िथुन राश‌िः दूसरों पर निर्भर न रहें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
ये माह आपके लिए मिश्रित फलयुक्त रहेगा। पहले से सोचे समझे कार्यों में सफलता प्राप्ति के संकेत मिलेंगे। अपनी कार्यशैली में गुणवत्ता लाएं और दूसरों पर निर्भर न रहें। आर्थिक क्षेत्र में सामान्य लाभ होने के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

कर्क राशिः आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस राशि वालों के लिए इस माह का पूर्वार्द्ध कठिनाइयों से युक्त रहेगा। महत्तवपूर्ण कार्यों में अनावश्यक विलंब होने के योग बनेंगे। सामाजिक कार्यों के प्रति अधिक रझान बढ़ सकता है। आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में लाभ, उन्नति के योग बनेंगे।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः महत्वपूर्ण कार्यों में सतर्कता पूर्वक निर्णय लें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
इस माह के पूर्वार्द्ध में अधिक लाभ, उन्नतिदायक होने की संभावना बन रही है। सगे संबंधियों की ओर से सहयोगात्मक व्यवहार बढ़ेगा। माह के उत्तरार्द्ध में परिस्थिति अधिक अनुकूल नहीं रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में सतर्कता पूर्वक निर्णय लें। लोगों के बहकावे में आने से बचें। धन की बचत के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में समस्याएं बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः अनैतिक कार्यों को करने से बचें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
ये माह आपके लिए ग्रह गोचर के अनुसार सामान्य शुभ फलदायक रहेगा। अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए अनैतिक कार्यों को करने से बचें। समाज के क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा के प्रति जागरूक रहें। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र करके हानि पहुंचा सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में बुद्धिमता पूर्वक निर्णय लें। आपका आर्थिक बजट भी बिगड़ सकता है। नवीन आयस्‍त्रोतों पर ध्यान देने का प्रयास करें। 

तुला राश‌िः रूके हुए कार्य बनने के योग

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
पूर्वार्द्ध में ये माह आपके लिए अधिक सकारात्मक होने की संभावना है। उत्तर्रार्द्ध में बनते बनते कार्यों में व्यवधान आएंगे। सावधानी पूर्वक कार्य करें। सामाजिक क्षेत्र में अभिरूचि बढ़ेगी। शत्रुपक्ष अधिकांशत परास्‍त होगा। पूजा पाठ आदि धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी पूर्वक लेन देन करें। अविलंब कोई बड़ा निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। पहले से रूके हुए कार्य बनने के योग बनेंगे। 

वृश्‍च‌िक राश‌िः लोगों के बहकावे में न आएं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
ग्रह गोचर के अनुसार ये माह आपके लिए संघर्षयुक्त रहेगा। अधिक परिश्रम करने पर भी उस अनुपात में उसका फल मिलने की अधिक संभावना नहीं रहेगी। धैर्यपूर्वक जीवन यापन करें। सोच समझकर महत्वपूर्ण कार्यों में निर्णय लें। लोगों के बहकावे में न आएं। अपनी व्यक्तिगत समस्याओं पर अधिक ध्यान दें।

धनु राश‌िः पूंजी निवेश संबंधीं कार्यों में सोच समझकर निवेश करें

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
ये माह आपके लिए सामान्य रूप से लाभ, उन्नतिकारक होने की संभावना रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में कुछ अवरोध के बाद सफलता प्राप्त होगी। लोग आपकी उन्नति से परेशान होंगे। लड़ाई झगड़े से बचें। समाज में अपने सम्मान के प्रति अधिक सजग रहें। धन की वृद्धि के लिए नए आय स्‍त्रोतों को तलाशने का प्रयास करें। पूंजी निवेश संबंधीं कार्यों में सोच समझकर निवेश करें। नौकरी करने वाले लोगों को लाभ मिलने की संभावना है।

मकर राश‌िः आर्थिक बजट को व्यवस्थित रखें

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
ये माह आपके लिए उतार चढ़ाव वाला रहेगा। बनते-बनते कार्यों में व्यवधान आएंगे। अतिरिक्त परिश्रम करने से परिस्थितियां थोड़ी अनुकूल होंगी। लंबी दूरी की याात्रा पर जाने के संयोग बनेंगे। धन की आय के साथ ही धन व्यय भी अधिक मात्रा में होगा। अपने आर्थिक बजट को व्यवस्थित रखें। कार्यक्षेत्र में लोगों के अनावश्यक हस्तक्षेप से परेशानियां बढ़ सकती है।

कुंभ राश‌िः सामाजिका मान प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहें

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस माह आपको महत्तपूर्ण कार्यों में समझदारी पूर्वक निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। किसी के बहकावे में आकर कोई कार्य न करें। सामाजिका मान प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहें। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धन के लेन देन में विशेष सावधानी रखें। वाहन खरीदने की योजना बनेगी। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव जैसी परिस्थितियां उत्पन्न होंगी। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः आर्थिक मामलों में प्रगति होगी

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
ये माह आपके लिए पूर्वार्द्ध में अधिक संघर्ष युक्त रहेगा। बनते-बनते कार्यों में विघ्न बाधाएं आएगी। अपने धैर्य को बनाए रखें। उत्तरार्द्ध में परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जमापूंजी धन बढ़ेगा। मास के मध्य के पश्चात कार्यक्षेत्र में उन्नति लाभ के योग बनेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपनी कार्यशैली पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें