फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए दिसंबर का पहला दिन किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा

Fri, 01 Dec 2017 09:03 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज आपकी परीक्षा ली जा सकती है

2 of 13
मेष राश‌ि
बचे हुए काम को जल्दी से पूरा करने के लिए आपको शायद अपने अधीनस्थों को प्रेरित करना पड़े कि वो अपनी पूरी क्षमता से काम करें। लेकिन शायद सभी प्रोत्साहित ना हों, इसलिए उन्हीं को चुनें जो प्रोत्साहित होने की क्षमता रखते हैं। आपकी तकनीकी योज्ञताओं की परीक्षा ली जा सकती है। और इसके लिए आपको कोई चुनौती पूर्ण काम दिया जाएगा। आप में से कुछ लोग अपनी उपलब्धि के कारण किसी इनाम की आशा रख सकते हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा

3 of 13
वृष राश‌ि
आपका मन खेलने या फिल्म देखने का कर रहा है लेकिन ये पढ़ाई करने का समय है। आज आपका मन कुछ विचलित सा रहेगा लेकिन आपको अपना ध्यान नकारात्मकता से हटा कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अपने ग्रुप में पहचान मिलने व करियर में वृद्धि के कारण आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। जहां तक करियर का सवाल है, आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी योजनाएं सुचारू रूप से चलेंगी, आपके साथी आपके प्रदर्शन की सराहना करेंगे और आपके उच्चाधिकारी आपके काम करने के तरीके से खुश होंगे। 

म‌िथुन राश‌ि: आज किसी गलत योजनाओं के झांसे में आने से बचें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज का दिन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से बाहर निकलकर थोड़ा आराम करना चाहिये। जो थकान आपको पढ़ाई के कारण आ रही है, उसे सिर्फ एक अच्छा बदलाव ही खत्म कर सकता है। थोड़ी नींद या दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपको सुकून दे सकता है। इसके बाद आप नए तरीके से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये प्रयासरत हो सकते हैं। अच्छे - अच्छे ख्वाब दिखाने वाली योजनाओं के झांसे में आज नहीं आयें। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आज पुराने लक्ष्य पूरे नहीं हो सकेंगे

5 of 13
कर्क राशि
आज जहां तक आपके व्यावसायिक उद्देश्यों का सवाल है आपके सितारे गर्दिश में ही हैं। आपको इसी जीवन में सब कुछ चाहिए जैसे दोस्त, परिवार, पैसा शोहरत और सफलता। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं। लक्ष्य प्राप्ति की इस राह पर शायद आपकी सभी उम्मीदें पूरी ना हो पाएं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप परिस्थितियों से हार मान लें। तब तक लड़ते रहें जब तक कि आप अपना लक्ष्य प्राप्त ना कर लें। यदि आप लंबे समय से अपनी नौकरी को बदलने की सोच रहे हैं लेकिन कोई अवसर हाथ नही आ रहा है, तब आज किसी पुराने मित्र से किसी संभावना की प्राप्ति हो सकती है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज लेन-देन के मामले में जल्दी से फैसला लें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा वरना दूसरे लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। अपनी जिंदगी के मुद्दों को लेकर आप बहुत भावुक हो रहे हैं लेकिन फिर भी अपने दिमाग को शांत रखें। याद रखें अगर आप बेरुखी से पेश आएंगे तो दूसरों की नजर में आपकी छवि बिगड़ सकती है। अपने दृढ़ संकल्प और निर्णय लेने की क्षमता के बल पर आप आर्थिक मोर्चे पर आई चुनौतियों से निबट लेंगे। जहां तक रुपये-पैसे का सवाल है जरूरी है कि आप जल्दी फैसले लें। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आज कोई ठोस कदम उठाएं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहेंगे। ये कुछ ठोस कदम उठाने का समय है। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा। बल्कि कोशिश करने से ही आप उनको सुलझा पाएंगे। आपको सही दिशा को पहचान कर उसकी ओर बढ़ना चाहिए। आज कोई भुगतान करते वक्त सावधान रहें और ध्यान रखें कि आपके बैंक में इतने पैसे तो हैं ना कि इसका भुगतान हो जाए। क्योंकि आज चैक बाउंस होने के संकेत हैं। बजट तैयार करने में आज थोड़ा संभलकर चलें, सीमा में ही रहकर खर्च करें और उधार की तो कोई खरीदारी करे ही नहीं।

तुला राश‌ि: आज प्रचार-प्रसार के बढ़िया दिन रहेगा

8 of 13
तुला राश‌ि
यदि आप आईटी के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष प्रगतिवर्धक है। नवीन अवसर आपके समक्ष होगा, जिसका आपको फायदा लेना चाहिये। इससे भविष्य में सकारात्मक उन्नति संभव है। यदि आप अपना व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभकारी है। प्रचार, धंधा बढ़ाने का सबसे बढ़िया तरीका है, इसके जरिये लोगों तक आपके व्यापार की जानकारी पहुंचेगी। अपना प्रचार-प्रसार करने का यह बढ़िया दिन हे, मौका ना गंवायें। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज सोच समझ कर निर्णय लें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में हुए बदलाव के बारे में सोच कर ये निर्णय लेना चाहिए कि आप इनका लाभ कैसे उठा सकते हैं। अपनी नजर अपने लक्ष्य पर रखें व उसी दिशा में केंद्रित हो कर काम करते रहें। कोई आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने से रोक नहीं सकेगा। आज आप अपने आप को विचारशील महसूस कर रहे हैं और इसीलिये आज का दिन किसी बड़ी खरीदारी का है। आज आप अपने वाहन की बातें पक्की कर सकते है। लेकिन अपनी नकदी और बैंक बैलेंस का ध्यान रखते हुए सभी निर्णय लें। 

धनु राश‌ि: आज के दिन की शुरुआत निराशापूर्ण हो सकती है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज के दिन की शुरूआत कुछ निराशा पूर्ण हो सकती है। लेकिन दिन का अंत संतुष्टीजनक ही होगा। आपके धैर्य और दृढता का आपके आस-पास के लोगों पर सकारात्मक असर होगा और आपकी हर समस्या खुद ही हल हो जाएगी। आज आपको महसूस होगा कि आपने किसी बड़ी परेशानी का समाधान ढूंढ लिया है। आपके सपने तो बहुत बड़े हैं। लेकिन, आप ये नहीं जानते कि उन्हें पूरा कैसे करना है, इसलिए आपको परेशानी हो रही है। ध्यान रखें कि काम करना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है, जितना कि उसका परिणाम।

मकर राश‌ि : आज का दिन रोमांस के लिए भाग्यशाली रहेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आज का दिन आपके रोमांस के लिए भाग्यशाली है। आप किसी नए व्यक्ति से मिलेंगे और आपको अपनी जिंदगी में प्रेम का फूल खिलता नजर आएगा। आप इरादा ठीक रखें, रिश्ते बनाने की दिशा में अग्रसर हों। आप इस नए रिश्ते को एक खास रूप दे सकते हैं।आज आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर लेने के कारण आप बहुत आगे बढ़ सकेंगे। आप में वो काबिलियत है जो आपके अधिकारी आपसे चाहते हैं। समय के साथ आपके करियर में उतनी वृद्धि जरूर होगी, जितनी कि आप सोचते हैं।

कुंभ राश‌ि: अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप शायद खुद के किसी सामाजिक मुद्दे में फंसा हुआ पाएंगे। इससे बाहर निकलने के लिए कूटनीति के सहारा लें। ये परेशानी आपकी वजह से खड़ी नहीं हुई है लेकिन फिर भी आप इसमें फंस गए हैं। आप बस अपनी संप्रेषण कला का प्रयोग करें और सब कुछ अपने आप ही ठीक हो जाएगा। आज आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर देंगे। ये एक सही निर्णय होगा जिससे आपको अपने सही कार्य पर लौटने में मदद मिलेगी। ये ध्यान रखें कि आप किसी व्यावसायी के पास ही जाएं और उससे मिली हुई सलाह को अमल में लाएं।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज कुछ नए दोस्त बन सकते हैं

13 of 13
मीन राश‌ि
आज अपने नए व्यक्तित्व के कारण आप नए दोस्त बनाएंगे। अच्छा होगा कि इस दिशा में पहला कदम आप बढ़ाएं और बात की शुरूआत करें। जिस तरह के संयोग बन रहे हैं, आपकी ये दोस्ती ताउम्र कायम रहेगी इसलिए बिना किसी हिचकिचाहट के आज आपको लोगों से मिलना-जुलना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। आपकी मेहनत और लगन आपके करियर को बहुत ऊंचाइयों पर ले जाएगी और आपको बहुत लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें