मेष राशि
जॉब और बिजनेस के मामले में फरवरी का महीना मेष राशि वालों लिए खास हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पिछले समय से चली आ रही परेशानियों में अब सुधार होने की संभावना है। घरेलू मामलों में राहत मिलने के योग बन रहे हैं और माता पिता से संबंधित सभी चिताएं दूर भी होगी। यश और प्रतिष्ठा में वृद्दि के योग बन रहे हैं। हालांकि इस समयावधि में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए, नहीं तो आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें।