फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल नवंबर: इस महीने 6 राशियों के खाते में बढ़ेंगी रकम, जबकि कुछ को हो सकता है नुकसान

Thu, 01 Nov 2018 12:52 PM IST
Vikas Shekhawat Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
rashifal
नवंबर महीने में कैसे रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति, नफा होगा या नुकसान, पढे़ं सभी 12 राशियों के लिए 30 दिनों का आर्थिक राशिफल....
विज्ञापन

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

2 of 13
मेष राशि
इस माह में आर्थिक स्थितियां बेहतर होने की संभावना पाई जाती हैं। अर्थ लाभ के लिए किया गया प्रयास सफल हो सकता है। क्योंकि शनि धनु राशि में गोचर कर रहा है जो कार्य व्यवसाय के माध्यम से आर्थिक लाभ के लिए बेहतर फलदायक हो सकता है। इसलिए इस माह में आर्थिक स्थिति अच्छी रहने की संभावना पाई जाती है। यदि किसी तरह के कोई व्यवसाय क्षेत्रों में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो इस माह में कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए अच्छा समय है। इस माह में आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं तथा किसी के सहयोग से किसी कार्यों को लेकर अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। यदि आप किसी तरह के कार्य योजनाओं को विस्तार करने की कोशिश करते हैं या किसी नए कार्य का शुभारंभ करना चाहते हैं तो उसमें आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

3 of 13
वृष राशि - फोटो : taurus sign
इस माह में आर्थिक स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। आर्थिक लाभ के लिए अच्छा मौका प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय से संबंधित तथा बाहर के कंपनियों से संबंधित कार्यों में अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। इस माह में बाहर से कामकाज को लेकर अच्छी यात्रा हो सकती है। जिससे अच्छा धन लाभ प्राप्त होने की संभावना बन सकती है। यदि आप कोई कार्य करते हैं तो आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। इस माह में परिश्रम आपको ज्यादा करना पड़ सकता है। तभी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। अन्यथा आलस्य से कोई कार्य सफल नहीं होगा क्योंकि आपके कामकाज के क्षेत्रों में उतार चढ़ाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। इसलिए इस माह में किसी तरह का कोई निवेश करने का मन न बनाएं। धन संचय करने का प्रयत्न करें और जो कुछ आपके पास कार्य है उसे संभाल कर आगे बढ़ाने की कोशिश करें। किसी नए कार्य का शुभारंभ करना आर्थिक नुकसान हो सकता है।

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

4 of 13
मिथुन राशि
आर्थिक स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। धन लाभ प्राप्ति का उद्देश्य पूरा हो सकता है। सोचने और समझने के साथ-साथ कार्य करने की क्षमता अच्छी पाई जाती है। आर्थिक लाभ के दृष्टि से किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। बाहर के कामकाज के क्षेत्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है। परंतु कार्य क्षेत्र को लेकर तनाव उत्पन्न होने की संभावना बनती है। यदि आप किसी तरह के नए कार्य का शुभारंभ करते हैं तो वह कार्य विवादास्पद हो सकता है। इसलिए किसी भी कार्य को समय के अनुसार समझदारी से करने का प्रयत्न करें। जिससे आगे के लिए अच्छा लाभप्रद रहे। भाग्य आपका अच्छा साथ दे सकता है। बाहर से संबंधित कार्यों में अच्छी भाग्य उन्नति होने की संभावना पाई जाती है। आर्थिक रुप से बेहतर लाभ प्राप्त हो सकता है। परंतु धन संचय करने की प्रक्रिया में समस्या उत्पन्न हो सकती है। चल अचल संपत्ति तथा सगे-संबंधियों से रिलेशन खराब होने की संभावना पाई जाती है।
विज्ञापन

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

5 of 13
cancer - फोटो : cancer
इस माह में आर्थिक स्थितियां अच्छी हो सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी के कारण कार्य क्षेत्र में किए गए प्रयास असफल होने की संभावना पाई जाती हैं। जिसके कारण आर्थिक लाभ प्राप्ति में बाधा उत्पन्न हो सकता है। इस माह में आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए किए गए कार्यों में सफलता भी प्राप्त हो सकती है। कंफ्यूज होने के कारण स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं। समय पर कार्य पूरा ना होने से आर्थिक व्यवधान उत्पन हो सकता है। आपको अपने आप पर भरोसा करते हुए किसी भी कार्य को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए। अन्य के भरोसे किसी भी कार्य को करना नुकसान दायक हो सकता है।
विज्ञापन

सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

6 of 13
leo - फोटो : leo
इस माह में आर्थिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आने से कुछ सोचे हुए कार्यो को पूरा किया जा सकता है। आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। यदि किसी तरह के चल अचल संपत्ति प्राप्ति के लिए प्रयास किया जाता है तो वह सफल होने की संभावना पाई जाती है। आर्थिक लाभ के दृष्टि से किसी कार्य योजनाओं को विस्तार देना या किसी नए कार्य का शुभारंभ करना भी फलदायक हो सकता है। बाहर से संबंधित कामकाज के क्षेत्रों से अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

कन्या- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : virgo sign
इस माह में आर्थिक लाभ को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए किया गया प्रयास विफल होने की संभावना पाई जाती है। बहुत प्रयास करने के बाद कुछ अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। अर्थ लाभ प्राप्ति के लिए किसी कार्य योजनाओं को सफल बनाया जा सकता है। किसी तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए इस माह में आर्थिक लाभ के लिए बहुत ज्यादा भागदौड़ करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि अनावश्यक भाग दौड़ करने से आपको कुछ मिलने वाला नहीं है। उल्टा नुकसान हो सकता है। इसलिए समय व परिस्थिति को देखते हुए कार्य करना लाभदायक हो सकता है। इस माह में किसी तरह का निवेश करने का मन ना बनाएं। आपका जैसा चल रहा है उसे यथावत बनाए रखने का प्रयास करें। जिससे आपको समय के अनुसार अच्छी सफलता प्राप्त हो। इस माह में भाग्य आपका साथ दे सकता है।

तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

8 of 13
तुला राशि - फोटो : libra sign
इस माह में आर्थिक स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। लाभ के लिए किया गया प्रयास सफल होने की संभावना पाई जाती है। कोशिश करने से कामयाबी इस माह के उत्तरार्ध में ही मिलने की संभावना पाई जाती है। क्योंकि पूर्वार्ध में आत्मविश्वास की कमी होने के कारण कार्य क्षेत्र ढीला पड़ सकता है। किसी कार्य को करने की क्षमता कमजोर पड़ सकती है।जिसके कारण आर्थिक लाभ प्राप्ति में विलंब तथा बाधा उत्पन्न हो सकता है। इस माह में भाग्य आपका अच्छा साथ देगा और आर्थिक रूप से किए गए प्रयासों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्य व्यवसाय से संबंधित लाभ प्राप्ति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घर गाड़ी का प्रयास सफल होने की संभावना पाई जाती है। इस माह में आप पैसों का निवेश कर सकते हैं। किसी तरह का आर्थिक लाभ के लिए निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आप इस माह के उत्तरार्ध में सोची समझी रणनीति के तहत आप निवेश कर सकते हैं। जिससे समय के अनुसार अच्छा लाभ हो सकता है।

वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

9 of 13
scorpio - फोटो : scorpio
इस माह में आर्थिक स्थिति सामान्यतः अच्छी हो सकती है। अर्थ लाभ प्राप्ति के लिए भाग-दौड़ ज्यादा करना पड़ सकता है। किसी तरह के कामकाज को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। जिससे मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। भागदौड़ और तनावपूर्ण स्थितियों में ही आपको लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कामकाज के क्षेत्रों में भी अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। इस माह में करियर को लेकर स्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण रहेंगी। कामकाज में वृद्धि तथा कामकाज में स्थिरता प्राप्त होने में समस्या उत्पन्न हो सकती है। अभिलंब से कार्य संपन्न हो सकता है परंतु आर्थिक लाभ के दृष्टि से किया गया प्रयास सफल होने की संभावना पाई जाती है। इस माह में भाग्य भी आपका अच्छा साथ देगा तथा कामकाज से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है।

धनु- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे

10 of 13
धनु राशि - फोटो : sagittarius sign
इस माह में आर्थिक स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। यदि आप आर्थिक लाभ के लिए किसी तरह के कार्यों को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं या कोई नए कार्य का शुभारंभ करते हैं तो वह सफल हो सकता है। बेशक थोड़ा समय लगेगा थोड़ी भाग दौड़ करनी पड़े परंतु सफलता प्राप्त हो सकती है। काम-काज से संबंधित हो रही परेशानियां या थोड़ा तनाव उत्पन्न हो सकता है। लाभ प्राप्त अच्छे हो सकते हैं क्योंकि इस माह में भाग्य भी आपका अच्छा साथ देगा। काम काज को लेकर स्थिति अच्छी हो सकती है। इस माह में किसी तरह का निवेश आपके लिए अच्छा हो सकता है या किसी तरह की प्रॉपर्टी लेना फायदेमंद हो सकता है। यदि आप व्यवसाय कर रहे हैं तो व्यावसायिक दृष्टि से विस्तार की योजना सफल हो सकती है। कामकाज को विस्तार देने से आगे के लिए अच्छा लाभप्रद हो सकता है।

मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी

11 of 13
मकर राशि - फोटो : capricorn sign
इस माह में आर्थिक लाभ के लिए अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी संबंधी से सहयोग प्राप्त होने से किसी तरह के अर्थ लाभ प्राप्ति में सहायता प्राप्त हो सकती है। कामकाज के क्षेत्रों से अच्छा लाभ अर्जित किया जा सकता है। धन अचल संपत्ति प्राप्त करने का प्रयास सफल हो सकता है। धन संचय करने का प्रयास विफल होने की संभावना बन रही है। इसलिए समय के अनुसार निवेश करना आवश्यक है। आप व्यावसायिक दृष्टि से निवेश करने की कोशिश करें। धन संचय करने का प्रयास न करें। अन्यथा किसी न किसी रूप में धन व्यय हो सकता है। इस माह में कार्य क्षेत्र को लेकर स्थितियां बेहतर हो रहे हैं। इसलिए आप अपने कार्य क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए अच्छा हो सकता है। इस माह में भाग्य आपका अच्छा साथ देगा तथा कामकाज से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।

कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : aquarius sign
इस माह में आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली हैं। आर्थिक लाभ प्राप्ति के लिए बढ़ाया गया कदम सफल हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए किसी भी कार्य को विस्तार करने का विचार बना सकते हैं या किसी नए कार्य का शुभारंभ करने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। पैसों की लेन-देन में सावधानी रखना तथा किसी अन्य व्यक्ति को धन देना नुकसान दायक हो सकता है। भाग्य आपका साथ दे सकता है। जिसके कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना पाई जाती हैं। अचल संपत्ति प्राप्ति के लिए भी अच्छा है। आप अचल संपत्ति प्राप्ति के लिए निवेश कर रहे हैं तो आपको लाभप्रद हो सकता है। यदि लाभ के उद्देश्य से कहीं निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। इससे आपको लाभ प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है।
विज्ञापन

मीन- दी, दू, थ,झ, दे, दो, चा, ची

13 of 13
pisces - फोटो : pisces
इस माह में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेंगी। कामकाज को लेकर अर्थ लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आप जहां भी जिस क्षेत्र में कार्यरत हैं वहां से लाभ प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। आर्थिक लाभ के लिए हर संभव प्रयास सफल होने की संभावना पाई जाती है। इस माह के अंतराल में किया जा सकता है। जिससे समय के अनुसार अच्छी सफलता प्राप्त हो। धन धान्य अचल संपत्ति प्राप्ति के लिहाज से अच्छी हो सकती हैं। इसलिए आप किसी तरह के अचल संपत्ति को लेकर ज्यादा गंभीर न रहे। कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर रहने की आवश्यकता है। जिससे आर्थिक लाभ प्राप्ति के योग से बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें