Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
अक्तूबर महीने की शुरुआत में ही जीवन से जुड़ी कोई बाधा या विवाद दूर होने पर मिथुन राशि के जातक राहत की सांस लेंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति के माध्यम से पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही बाधा दूर होगी। भूमि-भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। माह के दूसरे सप्ताह में जीवन में मिली सफलता या फिर लाभ आदि से उत्साहित होकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें और ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों या फिर किसी वरिष्ठ की सलाह जरूर लें। माह के दूसरे सप्ताह में आप परिजनों के साथ पिकनिक पार्टी या पर्यटन स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। माह के मध्य का समय आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रह सकता है। इस दौरान अचाानक से कुछेक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपको अपने करिअर-कारोबार में मनचाही सफलता को पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। माह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत और संबंध का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान आपको न सिर्फ अपने पिता की बल्कि स्वयं की सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से अक्तूबर का महीना बेहद संवेदनशील कहा जाएगा। ऐसे में प्रेम प्रसंग में आपको सोच-समझकर ही कोई कदम आगे बढ़ाना चाहिए। प्रेम संबंंध में पींग बढ़ाने या फिर कोई भी बड़ा फैसला भावनाओं में बहकर लेने से बचें, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का तो पूरा साथ मिलेगा, लेकिन परिवार से जुड़े किसी व्यक्ति विशेष को लेकर मन परेशान रहेगा। भाई-बहन से समय पर सहयोग या समर्थन न मिलने पर मन दु:खी रह सकता है। सेहत को सही रखने के लिए अपनी दिनचर्या और खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
उपाय: प्रतिदिन गणेश भगवान को दूर्वा चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खाने के लिए दान करें।