Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना आपदा और अवसर दोनों को साथ लिए हुए है, लेकिन यदि आप चाहें तो अपनी सूझबूझ से हर आपदा को अपने लिए बेहतर अवसर में बदल सकते हैं। माह की शुरुआत में आपको करिअर-कारोबार से जुड़े अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं तो आपकी खोज पूरी होगी। वहीं पहले से नौकरी कर रहे लोगों का प्रमोशन या फिर कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। माह के दूसरे सप्ताह में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान ठीक रखें, अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। माह के मध्य में आपको ऋण, रोग और शत्रु तीनों से ही बचना होगा। इस दौरान कार्यस्थल पर आपके गुप्त शत्रु आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान किसी के साथ वाद-विवाद करने से बचें। इस दौरान आपके सामने अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके लिए आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है, हालांकि यह स्थिति जयादा समय तक नहीं रहेगी और माह के उत्तरार्ध तक आपका कारोबार पटरी पर आ जाएगा। खास बात यह कि आपका बाजार में फंसा धन भी अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। कारोबार के विस्तार की योजना फलीभूत होती नजर आएगी। हालांकि आपको जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। प्रेम संबंध की दृष्टि से इस माह आपको बेहद संभलकर कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी, अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। माह के मध्य में कोई तीसरा व्यक्ति आपकी लव लाइफ में मुश्किलें खड़ी करने या फिर गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर सकता है। ऐसी समस्याओं को खुद पहल करके संवाद के जरिए सुलझाएं। दांपत्य जीवन में लाइफ पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। हालांकि उसकी सेहत को लेकर थोड़ा मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन पीले पुष्प और पीली मिठाई चढ़ाकर भगवान श्री विष्णु की पूजा और विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।