मकर
मकर राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना मिलाजुला साबित होगा। माह की शुरुआत में आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहना होगा। आप अपनी योजनाओं को पूरा करने से पहले किसी से शेयर न करें, अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डालने का काम कर सकते हैं। माह के दूसरे सप्ताह में चाहे-अनचाहे आपको लंबी यात्रा करना पड़ सकता हैं। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखें। माह के मध्य में कार्यक्षेत्र में अपनों की अनदेखी आपका मन दुखा सकती है। इस दौरान दूसरों की बात को तूल दिए बगैर अपने लक्ष्य पर फोकस करना ही उचित रहेगा। यदि आप अपना व्यवसाय करते हैं तो इस दौरान धन के लेन-देन में भी खूब सावधानी बरतें और किसी बड़ी योजना में निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा शुभचिंतक की सलाह लेना न भूलें। माह के उत्तरार्ध में चोट-चपेट लगने की आशंका है, अत: वाहन सावधानी से चलाएं और अपनी चीजों को ठीक से रखें, अन्यथा गुम वह गुम हो सकती है। यदि आप किसी भूमि या भवन का क्रय या विक्रय करना चाहते हैं तो पेपर वर्क अच्छी तरह से कर लें और किसी भी स्थान पर सोच-समझकर ही हस्ताक्षर करें, अन्यथा आपको बाद में परेशान होना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर ही अपने कदम आगे बढ़ाएं और इससे जुड़ा कोई भी निर्णय लेते समय स्वयं और स्वजन के हित-अहित का पूरा ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ चिंता जरूर बनी रह सकती है।
उपाय : भगवान शिव की साधना करें और शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों का विशेष रूप से दान करें।