तुला
तुला राशि के लिए अगस्त महीने की शुरुआत में आय के नये स्रोत बनेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि इस दौरान आप किसी शार्टकट से बचें। यदि आप सफलता या लाभ प्राप्ति के लिए कोई गलत कदम उठाते हैं तो आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। हालांकि इस दौरान घर-परिवार और इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। माह के दूसरे सप्ताह में आपको अपनी सेहत को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा, अन्यथा अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और यात्रा में अपने सामान का विशेष रूप से ख्याल रखें। माह के मध्य में किस्मत आप पर मेहरबान होगी। इस दौरान जहां कार्यक्षेत्र में जहां पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी, वहीं सत्ता पक्ष से बड़े लाभ के योग भी बनेंगे। साझेदारी में यदि कोई कार्य शुरू करने जा रहे हैं तो कागजी कार्रवाई ठीक तरह से जरूर कर लें। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे की इंट्री से गलतफहमी पैदा हो सकती है। मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए इसे धैर्यपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें नहीं तो बना-बनाया संबंध टूट भी सकता है। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और किसी भी प्रकार के ईगो को लाने से बचें।
उपाय : गुड़ एवं चने का दान करें। ‘ॐ रां रामाय नमः’ मंत्र जपें।