मेष राशि-
माह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। सम्मान वृद्धि होगी। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग के योग। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेमसंबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। माह की 19,20 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
2 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
बृषभ राशि-
कार्य-व्यापार की दृष्टि से माह अच्छी सफलता देगा। कोई भी बड़े से बड़ा व्यापार आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। सरकारी विभागों के प्रशिक्षित कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। माह की 12,13 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
3 of 12
gemini rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
उतार-चढ़ाव में निरंतरता रहते हुए भी कार्य व्यापार की दृष्टि से तो ग्रह बेहतर रहेंगे किंतु,स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अग्नि,विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। अपने ही लोग षड्यंत्र एवं नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर में आवेदन करना हो तो समय अनुकूल है विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। माह की 23,24 तारीख को रहें जरा बचके।
4 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
माह कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब हो सकता है। साझा व्यापार करने से बचें। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। अपनी कार्यकुशलता तथा ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। माह की 28 और 29 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
5 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
माह का पहला पक्ष सामान्य रहेगा विशेष करके कार्य व्यापार की दृष्टि से काफी उतार चढ़ाव आएगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें। तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर की अनुकूलता आपकी सफलता में आ रही बाधाओं को दूर करेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी। माह की 19,20 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
6 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
माह के आरंभ में अधिक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपने जो योजनाएं शीघ्र फलीभूत होने के लिए सोचा होगा उसे पूर्ण होने में और समय लगेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। गुप्त शत्रुओं से बचें,कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार,चर्म रोग तथा दवाओं के रिएक्शन के दुष्प्रभाव से बचें । माह की 3,4 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
7 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
संपूर्ण माह आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा इसलिए कोई भी कार्य आरंभ करना हो तो निर्णय लेने में विलंब न करें। साहस पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से भी सहयोग के योग। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 27 और 28 तारीख को रहें जरा बचके।
8 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
बृश्चिक राशि-
माह कई तरह के सुखद परिणामों का अवसर प्रदान करेगा विशेषकर के विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अति अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन क्रय करना चाह रहे हों तो ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। माह की 25 और 26 तारीख को रहें जरा बचके।
9 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
माह कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम वाला रहेगा किंतु अपनी ऊर्जाशक्ति और साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। इन सबके अतिरिक्त भी किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। तीसरे सप्ताह से बिगड़ते कार्य बनेंगे। तनाव में भी कमी आएगी। माह की 23 और 24 तारीख को रहें जरा बचके।
10 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
माह बेहतरीन रहेगा जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे। कार्य व्यापार में भी उन्नति उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता और बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे । 8 और 9 तारीख को रहें जरा बचके।
11 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
माह के आरंभ में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है किंतु तीसरे सप्ताह से ग्रह-गोचर में आया सुधार सुखद परिणाम प्रदान करेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के नए सरकारी टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। माह की 5 और 6 तारीख को रहें जरा बचके।
मीन राशि-
माह का आरंभ सामान्य रहेगा किंतु कार्य बाधाएं आने पर भी आप सफलता पाने में सफल रहेंगे। घूमने-फिरने पर अधिक खर्च होगा। आर्थिक तंगी का शिकार होने से बचें। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। झगड़ा विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। माह की 17 और 18 तारीख को रहें जरा बचके।