फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Rashi Parivartan 2025: अपरा एकादशी पर बुध की चाल से दूर होंगी इन राशियों की परेशानियां

Tue, 06 May 2025 05:36 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Apra Ekadashi 2025: अपरा एकादशी 2025 पर बुध का गोचर विशेष रूप से कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने, आर्थिक स्थितियों को सुधारने और पारिवारिक जीवन को संतुलित करने के लिए अत्यंत अनुकूल रह सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
अपरा एकादशी 2025 - फोटो : adobe stock
Mercury Transit on Apara Ekadashi: इस वर्ष 23 मई को पूरे देशभर में अपरा एकादशी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। यह तिथि धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। लोग व्रत रखते हैं और अपने जीवन में सुख-समृद्धि, पापों के क्षय और मोक्ष की कामना करते हैं। लेकिन इस बार की अपरा एकादशी केवल धार्मिक नहीं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी बहुत खास बन गई है। कारण यह है कि इसी दिन ग्रहों के राजकुमार बुध अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। बुध ग्रह को ज्योतिष में वाणी, तर्क शक्ति, बुद्धिमत्ता, त्वचा, व्यापार, तकनीक और संचार का कारक माना जाता है। जब भी बुध अपनी राशि बदलते हैं, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है।

Love Numerology: इस मूलांक के जातक प्रेम विवाह करने में होते हैं सफल, हर परिस्थिती का करते हैं सामना

पंचांग के अनुसार, 23 मई 2025 को दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर बुध देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर स्थिति 6 जून 2025 को सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक बनी रहेगी। इसके बाद बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। कुल मिलाकर यह समय लगभग 14 दिनों का होगा, जिसमें बुध वृषभ राशि में रहेंगे। इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन विशेष रूप से तीन राशियां ऐसी हैं जिनके जीवन में इस बदलाव से राहत मिल सकती है। इन राशियों के जातकों को मानसिक तनाव, करियर से जुड़ी समस्याएं, आर्थिक अस्थिरता और पारिवारिक उलझनों से धीरे-धीरे मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा बुध के सकारात्मक प्रभाव से इन जातकों की वाणी में मिठास, निर्णय क्षमता और व्यापारिक सूझबूझ भी बेहतर हो सकती है।आइए जानते हैं कि वे कौन-सी तीन राशियां हैं, जिनके लिए यह बुध गोचर विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

Kendra Trikon Rajyog: केंद्र त्रिकोण राजयोग से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें किसे मिलेगा फायदा

विज्ञापन

2 of 4
अपरा एकादशी 2025 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
अपरा एकादशी का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए सौभाग्य लेकर आ सकता है। इस शुभ तिथि पर बुध देव का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, जिससे घर-परिवार में खुशियों का वातावरण बनेगा। विशेष रूप से युवा वर्ग के लिए यह समय सफलता और तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर से जुड़े प्रयासों और रोजगार की दिशा में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। धन प्राप्ति में जो बाधाएं अब तक रुकावट बनी हुई थीं, वे दूर हो सकती हैं। यदि आपने किसी से कर्ज लिया हुआ है, तो उसे चुकाने के अवसर मिलेंगे और आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी। इसके साथ ही, जिन युवाओं के विवाह की चर्चा चल रही है, उनके लिए योग्य जीवनसाथी मिलने के योग भी बन रहे हैं। बुजुर्गों के लिए भी यह गोचर स्वास्थ्य की दृष्टि से राहतदायक हो सकता है। गंभीर रोगों से बचाव और मानसिक शांति प्राप्त होने के संकेत हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अपरा एकादशी 2025 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह गोचर विशेष रूप से फलदायक माना जा सकता है, क्योंकि बुध स्वयं इस राशि के स्वामी हैं। जब कोई ग्रह अपनी ही राशि या अनुकूल राशि में गोचर करता है, तो वह जातकों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इस बार अपरा एकादशी पर बुध का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए शिक्षा, संचार, करियर और पारिवारिक जीवन में अनुकूल बदलाव ला सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और पढ़ाई से संबंधित अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। युवा वर्ग को किसी अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है, जिससे आगे बढ़ने की नई दिशा मिलेगी। यदि हाल ही में घर में किसी सदस्य के साथ मनमुटाव या कलह चल रही थी, तो अब आपसी बातचीत से बात सुलझने के आसार हैं। कारोबार करने वाले लोगों को भी इस समय का लाभ मिलेगा। मुनाफे में वृद्धि, ग्राहकों का विश्वास और नए सौदों की संभावनाएं बन सकती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अपरा एकादशी 2025 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि भी बुध की प्रिय राशि मानी जाती है, इसलिए इस गोचर का प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर भी अत्यंत शुभ रहेगा। अपरा एकादशी के दिन बुध का राशि परिवर्तन इन जातकों को खासकर आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी राहत देने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से जिन लोगों की कोई बड़ी पेमेंट अटकी हुई थी, उनके लिए अब धन प्राप्ति के द्वार खुल सकते हैं। यह समय निवेश, उधारी की वसूली या सरकारी भुगतान मिलने के लिए अनुकूल रहेगा। इसके अलावा, जिन लोगों की सेहत पिछले कुछ समय से बिगड़ी हुई थी, उन्हें भी अब धीरे-धीरे सुधार महसूस होगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यवसाय में स्थिरता आएगी, और यदि आप किसी नई योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें