Mercury Transit: सिंह राशि में प्रवेश करने पर बुध सूर्य के प्रभाव में आएंगे, जो उनके लिए अनुकूल स्थिति मानी जाती है क्योंकि सूर्य और बुध आपस में मित्र ग्रह हैं। इस कारण बुध इस अवधि में सामान्यतः अधिक सशक्त और प्रभावी माने जाते हैं।
Budh Gochar In Singh Rashi: 30 अगस्त 2025 को बुध ग्रह कर्क राशि से निकलकर सूर्य की स्वामित्व वाली सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर शाम 4 बजकर 39 मिनट पर घटित होगा और 15 सितंबर 2025 की सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध को व्यापार, बुद्धि, तर्क, संचार, लेखन और गणना का कारक माना गया है। सिंह राशि में प्रवेश करने पर बुध सूर्य के प्रभाव में आएंगे, जो उनके लिए अनुकूल स्थिति मानी जाती है क्योंकि सूर्य और बुध आपस में मित्र ग्रह हैं। इस कारण बुध इस अवधि में सामान्यतः अधिक सशक्त और प्रभावी माने जाते हैं। Rahu Ke Upay: राहु से राहत पाने के लिए करें ये पांच सरल उपाय, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव
हालांकि, इस गोचर की एक विशेष स्थिति भी है, इस पूरे समय बुध अस्त रहेंगे। 29 अगस्त 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक बुध की अस्त स्थिति रहेगी, यानी वे सूर्य के अत्यधिक निकट होने के कारण अपनी चमक खो बैठते हैं। बुध का यह अस्त काल, विशेष रूप से संचार, व्यापारिक निर्णयों, और महत्वपूर्ण समझौतों में थोड़ी सावधानी की मांग करता है। ऐसे में, बुध का सिंह राशि में होना तो शुभ संकेत दे सकता है, परंतु अस्त स्थिति उनकी शक्ति को कुछ हद तक प्रभावित कर सकती है। इसलिए इस गोचर को संतुलित दृष्टि से समझना आवश्यक है। आइए जानते हैं बुध का सिंह राशि में गोचर सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसे परिणाम लेकर आ रहे हैं। Chandra Grahan 2025: ग्रहण काल बनेगा इन राशियों के लिए शुभ, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
विज्ञापन
2 of 13
बुध के अस्त होने के बावजूद अगर आप धैर्य और विवेक से काम लेंगे तो कुछ अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
बुध का गोचर आपकी कुंडली के पंचम भाव में हो रहा है, जो संतान, शिक्षा, रचनात्मकता और प्रेम जीवन का भाव है। यह गोचर कुछ मानसिक बेचैनी और उलझनें दे सकता है, विशेषकर यदि आप किसी परीक्षा, प्रेम संबंध या संतान से संबंधित मामले में निर्णय लेने की कोशिश कर रहे हैं। हालाँकि, बुध सूर्य के मित्र हैं और यह स्थान सूर्य की राशि सिंह में है, इसलिए स्थिति उतनी नकारात्मक नहीं होगी जितनी दिख रही है। बुध के अस्त होने के बावजूद अगर आप धैर्य और विवेक से काम लेंगे तो कुछ अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं। छात्रों और संतान से जुड़ी चिंताओं में थोड़ी राहत संभव है।
विज्ञापन
3 of 13
पारिवारिक वातावरण को सौहार्दपूर्ण बनाए रखने के लिए संवाद में स्पष्टता और धैर्य बनाए रखना ज़रूरी होगा।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
बुध का गोचर आपके चतुर्थ भाव में हो रहा है, जो माता, घर-परिवार, वाहन और मानसिक सुखों का प्रतिनिधित्व करता है। यह गोचर आमतौर पर शुभ माना जाता है, लेकिन बुध के अस्त होने से अपेक्षित परिणाम मिलने में थोड़ी देरी या रुकावट आ सकती है। पारिवारिक वातावरण को सौहार्दपूर्ण बनाए रखने के लिए संवाद में स्पष्टता और धैर्य बनाए रखना ज़रूरी होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णयों में सतर्कता रखनी होगी। फिर भी जीवन में सुख सुविधाओं की प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं, बशर्ते आप समय के अनुसार व्यवहार करें।
4 of 13
भाई-बहनों से अनबन से बचने की ज़रूरत होगी।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आपके लिए यह गोचर तीसरे भाव में हो रहा है, जो साहस, भाई-बहन, संचार और प्रयासों का भाव है। बुध आपके राशि स्वामी हैं, इसलिए उनका तीसरे भाव में जाना आपके लिए विशेष है, लेकिन अस्त होना उनकी शक्ति को कम कर सकता है। इस समय आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर रह सकता है और छोटी-छोटी बातों पर चिंता हो सकती है। भाई-बहनों से अनबन से बचने की ज़रूरत होगी। फिर भी, बुध सूर्य की राशि में हैं और सूर्य तीसरे भाव में अच्छे माने जाते हैं, इसलिए बातचीत, नेटवर्किंग और मित्रता में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
आय और खर्चों के बीच संतुलन बनाएं।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
बुध का गोचर आपके दूसरे भाव में हो रहा है, जो वाणी, धन और परिवार से जुड़ा है। यह गोचर आपको बोलचाल में विनम्रता और सौम्यता लाने की सलाह देता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय सामान्य से थोड़ा बेहतर रह सकता है। आय और खर्चों के बीच संतुलन बनाने की ज़रूरत होगी। विद्यार्थियों और लेखन कार्य से जुड़े लोगों को मेहनत का थोड़ा अधिक फल मिलने की उम्मीद है। हालांकि बुध अस्त रहेंगे, फिर भी उनके प्रभाव से आपकी अभिव्यक्ति की शैली आकर्षक रहेगी, जिससे पारिवारिक और सामाजिक जीवन में सौहार्द बना रह सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
सही शब्दों का चुनाव और संतुलित दृष्टिकोण आपकी छवि को बेहतर बनाए रखेगा।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
बुध आपके लग्न भाव में प्रवेश कर रहे हैं, जो व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और सोच को प्रभावित करता है। बुध लाभ और धन भाव के स्वामी होकर प्रथम भाव में आए हैं, जिससे यह गोचर आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से कुछ लाभकारी संकेत दे सकता है। लेकिन बुध अस्त रहेंगे और राहु-केतु के प्रभाव में रह सकते हैं, जिससे कुछ भ्रम या जल्दबाजी में निर्णय की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। इस समय आपको अपनी वाणी, व्यवहार और निर्णयों में विशेष सतर्कता बरतनी होगी। सही शब्दों का चुनाव और संतुलित दृष्टिकोण आपकी छवि को बेहतर बनाए रखेगा।
विज्ञापन
7 of 13
राशि स्वामी का द्वादश भाव में जाना आमतौर पर आत्मबल को कमजोर करता है।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
बुध आपके राशि स्वामी हैं और वर्तमान में ये द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं, जो खर्च, हानि, विदेश यात्रा और एकांत से संबंधित है। राशि स्वामी का द्वादश भाव में जाना आमतौर पर आत्मबल को कमजोर करता है और निर्णय लेने में भ्रम पैदा कर सकता है। यह समय आत्मनिरीक्षण, पुराने खर्चों को नियंत्रित करने और किसी भी प्रकार की अनावश्यक यात्राओं से बचने का है। यदि आप विदेश या दूर स्थानों से संबंधित कोई योजना बना रहे हैं, तो यह समय उस पर पुनर्विचार करने के लिए उपयुक्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाकर चलना ज़रूरी रहेगा।
8 of 13
मित्रों से सहयोग मिलेगा और योजनाएं धीरे-धीरे फलीभूत होंगी।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
बुध इस समय आपके लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं, जो इच्छाओं की पूर्ति, आय, सामाजिक दायरा और मित्रता से जुड़ा है। यह एक शुभ गोचर है और इसके परिणामस्वरूप आपको आमदनी बढ़ने, व्यापार में लाभ और नए संपर्क बनने के अवसर मिल सकते हैं। बुध के अस्त होने के कारण लाभ की गति थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन यदि आप थोड़ी अधिक मेहनत करते हैं तो आप अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा और योजनाएं धीरे-धीरे फलीभूत होंगी। यह समय प्रोफेशनल नेटवर्किंग के लिए लाभकारी रह सकता है।
9 of 13
समाज में मान-सम्मान और कार्यक्षेत्र में स्थायित्व मिलने की संभावना है।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
यह गोचर आपके दशम भाव में हो रहा है, जो कार्य, पद-प्रतिष्ठा और करियर से संबंधित है। बुध लाभ और अष्टम भाव के स्वामी होकर दशम में गोचर कर रहे हैं, जिससे करियर में उन्नति, समाज में मान-सम्मान और कार्यक्षेत्र में स्थायित्व मिलने की संभावना है। बुध अस्त होने के कारण थोड़ी सी अधिक मेहनत और सतर्कता की ज़रूरत रहेगी, खासकर निर्णय लेने के मामलों में। यदि आप ध्यान केंद्रित रखें और संचार में स्पष्टता रखें तो यह गोचर आपके लिए कई नए अवसरों के द्वार खोल सकता है।
10 of 13
किसी भी कार्य या यात्रा में लापरवाही से बचें और हर काम सोच समझकर करें।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
बुध का गोचर आपके भाग्य भाव में हो रहा है, जिसे आमतौर पर शुभ नहीं माना जाता है। यह समय भाग्य की अपेक्षा कर्म पर ज़्यादा जोर देने का है। बुध सप्तम और दशम भाव के स्वामी हैं, इसलिए इस गोचर के प्रभाव से वैवाहिक जीवन और करियर में कुछ उलझनें आ सकती हैं। हालाँकि बुध के अस्त होने से भाग्य में आई बाधाएं थोड़ी कम हो सकती हैं। परंतु किसी भी कार्य या यात्रा में लापरवाही से बचें और हर काम सोच समझकर करें। यह समय संयम और धैर्य की परीक्षा ले सकता है।
11 of 13
प्रतियोगी परीक्षाओं या चुनौतीपूर्ण कार्यों में भी यह गोचर आपकी सहायता कर सकता है।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
बुध का गोचर आपके अष्टम भाव में हो रहा है, जो अचानक घटित होने वाली घटनाओं, रिसर्च, गोपनीयता और जीवन के गूढ़ विषयों से जुड़ा होता है। यह समय कुछ छिपे हुए लाभ या अचानक धन प्राप्ति की संभावना ला सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं या चुनौतीपूर्ण कार्यों में भी यह गोचर आपकी सहायता कर सकता है। हालाँकि भाग्य भाव के स्वामी का अस्त होना आपको थोड़ी मानसिक थकान या भ्रम दे सकता है, इसलिए किसी भी निर्णय से पहले पूरी जानकारी लेना ज़रूरी होगा। फिर भी यह गोचर आपकी गहराई से सोचने की क्षमता को बढ़ा सकता है।
12 of 13
विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
बुध का गोचर आपके सप्तम भाव में हो रहा है, जो विवाह, साझेदारी और सार्वजनिक संबंधों से जुड़ा होता है। यह समय वैवाहिक जीवन में थोड़ी खटास या गलतफहमियों को जन्म दे सकता है। बुध पंचम और अष्टम भाव के स्वामी भी हैं, इसलिए प्रेम संबंधों और स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। हालाँकि यह गोचर कुछ विशेष प्रेम प्रस्तावों या भावनात्मक अनुभवों का कारण भी बन सकता है, लेकिन संभलकर आगे बढ़ना ज़रूरी होगा।
यह समय संघर्षों से पार पाने का है और यदि आप स्थिर रहकर मेहनत करेंगे, तो आपके पक्ष में परिस्थितियाँ बन सकती हैं।
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
बुध का गोचर आपके छठे भाव में हो रहा है, जो शत्रु, ऋण, रोग और प्रतिस्पर्धा का भाव है। यह गोचर आमतौर पर बुध के लिए अनुकूल होता है और आपको शत्रुओं पर विजय, स्वास्थ्य में सुधार और कार्यक्षेत्र में उन्नति दिला सकता है। बुध के अस्त होने से पारिवारिक या वैवाहिक मामलों में हल्की चिंता रह सकती है, लेकिन प्रोफेशनल मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। यह समय संघर्षों से पार पाने का है और यदि आप स्थिर रहकर मेहनत करेंगे, तो आपके पक्ष में परिस्थितियाँ बन सकती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।