फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 सितंबर को बुध का कन्या राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Tue, 01 Sep 2020 02:39 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
mercury transit
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके 3 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 02 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि में ये 22 सितंबर की सायं 6 बजकर 54 मिनट तक रहेंगे, उसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह से जिन जातकों की राशियों अथवा जन्म कुंडलियों के अनुसार बुध केंद्रगत रहेंगे उनके लिए पंच महापुरुष योगों में से एक भद्र योग का निर्माण करेंगे। इसी योग के प्रभावस्वरूप जातक अत्यंत विनम्र, विवेकशील, कुशल वक्ता, अपनी अलग पहचान बनाने वाला, तर्कशास्त्री, कानूनविद, शिक्षक, लेखक, प्रकाशक, बैंकिंग एवं बीमा क्षेत्र में काम करने वाला कुशल प्रशासक होता है। वह जहां भी जाता है जनमानस को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। उसकी शारीरिक बनावट और सौम्यता के सभी कायल रहते हैं। मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीच राशिगत एवं कन्या राशि में उच्चराशिगत माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- राशि से छठे भाव में बुध का गोचर आपके स्वास्थ्य के लिए तो शुभ फलदाई रहेगा किंतु पढ़े-लिखे लोग आपके शत्रु बनेंगे, अपने ही लोग कहीं न कहीं नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। प्रयास करें कि इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक कर्ज न दें। बारहवें भाव पर इनकी दृष्टि के परिणामस्वरूप धन का अपव्यय रहेगा। आर्थिक तंगी से बचें। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अशुभ समाचार भी मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट संबंधी विकारों से सावधान रहें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- राशि से पंचमभाव में बुध का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है संतान संबंधी चिंता दूर होगी, प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। प्रेम विवाह करने का निर्णय लेना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी बुध अति शुभफलदायक सिद्ध होंगे। इनकी लाभभाव पर दृष्टि के प्रभाव स्वरूप आय के साधन बढ़ेंगे। दिया गया धन वापस मिलने की उम्मीद। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- राशि से चतुर्थभाव में बुध का गोचर 'भद्र योग' का निर्माण करेगा जो आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसीलिए अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य में लग जाएं सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। इन्हीं के शुभ परिणामों के प्रभावस्वरूप मकान वाहन के भी क्रय का योग बनेगा। मित्रों और संबंधियों से भी लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए कार्य आरंभ करना हो अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो भी अवसर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- राशि से पराक्रम भाव में बुध का गोचर आपको अति उत्साही और मेहनती बनाएगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना होगी सामाजिक दायित्व भी बढेगा। भावनाओं में बहकर किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। भाग्यभाव पर इनकी उच्च दृष्टि के प्रभाव शुरू धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी, बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेंगे। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना सफल रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- राशि से धन भाव में बुध का गोचर आपके लिए बेहतरीन कामयाबियों के अवसर उपलब्ध कराएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुका हुआ धन वापस आने की उम्मीद किन्तु कार्य क्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे यहां तक कि मकान वाहन का क्रय भी करना चाहें तो अवसर अति अनुकूल रहेगा। बुध की अष्टम भाव पर दृष्टि के प्रभाव स्वरूप स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ सकती है। दवाओं के रिएक्शन, एलर्जी तथा चर्म रोगों से सावधान रहें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- आपकी राशि में बुध का गोचर हर तरफ से खुशियां ही लाएगा इसलिए आप जो भी कार्य करना चाहें, निर्णय लेना चाहिए अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उसमें विलंब न करें। सही वक्त पर निर्णय लेने के परिणाम स्वरूप कामयाबियां आपके कदम चूमेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार में जुड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। चुनाव संबंधी निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। वैवाहिक वार्ता भी सफल रहेगी।

8 of 13
राशि
तुला राशि- राशि से बारहवें भाव में बुध का गोचर मिलाजुला फल कारक रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ और जिम्मेदारियों के बढ़ने के प्रभावस्वरूप अत्यधिक खर्च होगा, आर्थिक तंगी से बचें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं और व्यर्थ के झगड़े विवाद से भी दूर रहें। विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा। बुध की छठे भाव पर दृष्टि स्वास्थ्य के लिए चिंता का कारण बन सकती है। गुप्त शत्रुओं से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। उधार के रूप में अधिक धन न दें।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- राशि से लाभभाव में उच्च राशिगत बुध आय के साधन बढ़ाएंगे। व्यापारिक वर्ग के लिए तो यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है अतः नए व्यापार भी आरंभ करना हो तो असर अनुकूल। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से मतभेद दूर होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। शीर्ष नेतृत्व से विवाद न बढ़ने दें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। इनकी पंचम भाव पर दृष्टि के प्रभाव स्वरूप संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। जिद एवं आवेश में लिए गए निर्णय भी नुकसानदेय सिद्ध होंगे।

10 of 13
राशि
धनु राशि- राशि से दशम कर्म भाव में बुध का गोचर 'भद्र योग' का निर्माण करेगा जिसके प्रभावस्वरूप मकान वाहन खरीदने का सपना पूर्ण हो सकता है। मित्रों एवं संबंधियों से भी सहयोग की उम्मीद। विदेशी कंपनियों में सर्विस हेतु आवेदन करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। दशम भाव पर बुध की दृष्टि शासन सत्ता से अच्छा लाभ दिला सकती है केंद्र अथवा राज्य सरकार के जुड़े हुए विभागों से कार्य निकलवाना हो तो अवसर अनुकूल है लाभ उठाएं।

11 of 13
राशि
मकर राशि- राशि से भाग्य भाव में बुध का गोचर करना आपके लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो तो निर्णय लेने में शीघ्रता दिखाएं। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिसके फलस्वरूप सामाजिक दायरा बढ़ेगा और पद प्राप्ति के भी योग। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना भी बेहतर रहेगा। पराक्रम भाव पर इनकी दृष्टि के प्रभाव स्वरूप आप साहसी तथा ऊर्जावान रहेंगे और आपके लिए गए निर्णय भी सकारात्मक रहेंगे।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- राशि से अष्टम भाव में बुध का गोचर हर प्रकार से मिलाजुला फल कारक रहेगा। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से तो यह गोचर प्रतिकूल रहेगा। पेट संबंधी विकार, चर्म रोग एवं दवाओं के रिएक्शन से बचें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं सावधान रहें षड्यंत्रकारियों से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक लाने के लिए कठोर परिश्रम करने होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- राशि से सप्तम भाव में उच्च राशिगत बुध भद्र योग का निर्माण करेंगे जिसके शुभ प्रभावस्वरूप शासन सत्ता का तो पूर्ण सुख मिलेगा ही सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करने का अच्छा अवसर है। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग की उम्मीद। दैनिक व्यापारियों के लिए तो यह गोचर वरदान की तरह है। व्यापार में पूरी शक्ति और सामर्थ्य लगायेंगे तो लाभ की अधिकता रहेगी। सरकार के विभागों से जुड़े हुए कार्यों का निपटारा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें