फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2022: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?

Sat, 12 Nov 2022 09:26 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Budh Gochar 2022: बुध बुद्धि के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पति होता है। बुध ग्रह उत्तर और कुबेर देवता का प्रतिनिधित्व करते हैं। - फोटो : अमर उजाला
महान ग्रह बुध 13 नवंबर की रात्रि 9 बजकर 19 मिनट पर तुला राशि की यात्रा समाप्त करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 3 दिसंबर की सुबह 6 बजकर 45 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद धनु राशि में पर चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

Surya Gochar 2022: 16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Venus Transit 2022: 11 नवंबर को शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को सुख-सुविधा में होगा इजाफा
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। दवाओं के रिएक्शन तथा चर्म रोगों से अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रुओं की वृद्धि होगी और वे आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों से पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। केंद्र व राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे। अत्यधिक भागदौड़ और खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। शोधपरक और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी फिर भी गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। ननिहाल पक्ष सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग है। परिवार की वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। योजनाएं गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्यतः शुभ फलदाई ही रहेगा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे वाहन का क्रय भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर और अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध आपके स्वभाव में सौम्यता लाएंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। अपने साहस और कठोर निर्णय के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दानपुण्य करेंगे। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।  

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। आर्थिक रूप से काफी संपन्न रहेंगे। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके दवाओं के रिएक्शन और चर्म रोग से सावधान रहना पड़ेगा। पेट संबंधी विकार से भी बचें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियां बढ़ेगी।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी में भी पदोन्नति तथा सम्मान की वृद्धि होगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफलता के योग। किसी भी तरह के नए व्यापार का आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर उत्तम रहेगा।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य के प्रति विपरीत प्रभाव पड़ेगा। अत्यधिक भागदौड़ और व्यर्थ व्यय से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में भी कड़वाहट आ सकती है। विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। आय का साधन तो बढ़ेगा ही प्रतीक्षित परिणाम आपके पक्ष में होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से स्नेह बढ़ेगा। ग्रह गोचर की अनुकूलता हर प्रकार से लाभ मार्ग प्रशस्त करेगी। रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ें। 

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि -
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अपनी ऊर्जाशक्ति और कठिन परिश्रम के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। सरकारी विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह की विदेशी कंपनी में सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ाएंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेश यात्रा के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। वीजा अधिक आवेदन भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें