Budh Gochar 2023: बुध बुद्धि के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पति होता है। बुध ग्रह उत्तर और कुबेर देवता का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
ग्रहों के राजकुमार बुध 16 मार्च को कुम्भ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर रहे है जो कि उनकी नीच राशि है। बुध बैंकिंग, कला, लेखन के अलावा व्यापारी वर्ग के भी कारक हैं। ऐसे में बुध जब एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करते हैं तो उनके गोचर का व्यापक असर होता है। तो आइये समझते है कि 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा ?
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं। अब बुध का गोचर आपके द्वादश भाव में होगा। बुध के गोचर से आपको अपने आर्थिक पक्ष को लेकर सावधान रहना होगा। इस दौरान विदेश में काम कर रहे जातकों को कोई समस्या आ सकती है। बुध के इस गोचर काल में आपको त्वचा से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। इस गोचर काल में अगर आप अपनी नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपके लिए इस निर्णय को कुछ समय तक टाल देना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और पंचम भाव के स्वामी होते हैं और उनका गोचर अब आपके एकादश भाव में होगा। बुध का आय भाव मे गोचर शुभ परिणाम लेकर के आने वाला होगा। इस समय आपको अपने मित्रों की तरफ से कोई बड़ी मदद मिल सकती है। इस समय आप किसी स्टार्टअप में निवेश भी कर सकते है। इस समय मीडिया और जनसंचार से जुड़े जातक अच्छी प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। अगर आप शिक्षा या लेखन से जुड़े है तो आपको इस समय सम्मानित किया जा सकता हैं।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि - मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध लग्न तथा चतुर्थ भाव के स्वामी होते हैं और उनका गोचर अब आपके दशम भाव से होने जा रहा है। इस गोचर के कारण आपको अपने कार्य स्थल पर बेहद सावधान रहना होगा। नीच के बुध के गोचर के कारण आपको शत्रु के द्वारा परेशान किया जा सकता है। इस समय शरीर में आलस्य की प्रधानता हो सकती है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी पर भरोसा न करें। इस समय आप अपनी मां की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और अब उनका गोचर आपके भाग्य स्थान से होगा। बुध का यह गोचर आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला होगा और आपकी धार्मिक यात्राएं होगी। इस समय जीवन में आध्यात्म और दर्शन का बड़ा गहरा प्रभाव रहेगा। छात्र वर्ग के लिए यह अवधि बेहद अनुकूल रहने वाली है। उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाने के मौके बन सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए विस्तार के मौके आ सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और एकादश भाव के स्वामी हैं और अब उनका गोचर आपके आठवें भाव से होगा। इस भाव से बुध का गोचर शुभ फल देने वाला नहीं होता है। इस दौरान आपको कोई बड़ी आर्थिक हानि संभव है। शेयर मार्किट में काम कर रहे जातकों को बेहद सावधानी से काम करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान ससुराल पक्ष से किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद नहीं करें। इस समय कार्य स्थल पर आपके शत्रु सक्रिय हो सकते है किसी पर भरोसा न करें।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध लग्न और दशम भाव के स्वामी होते हैं और अब उनका गोचर आपके सप्तम भाव से होगा। इस भाव में नीच के बुध के गोचर के कारण वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। इस समय आपको कोई भी नया काम शुरू नहीं करना है। स्वास्थ्य का ख़ास तौर से ख्याल रखे और जुकाम खांसी से बचकर रहें। बैंकिंग के फील्ड में काम कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। इस समय अपने प्रेमी का ध्यान रखें और उसे कहीं बाहर घुमाने ले जाएं।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध नवम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और अब उनका गोचर आपके छठे भाव यानी की शत्रु भाव से होगा। इस भाव में बुध का गोचर आपकी तार्किक क्षमता को प्रभावित करने वाला हो सकता है। इस समय आपको धन की कमी परेशान कर सकती है इसलिए व्यर्थ में किसी को धन उधार नहीं देना है। आपकी लक्ष्य प्राप्ति की कोशिश अच्छी है लेकिन फालतू मित्रों को अपने आप से दूर करने में ही आपकी भलाई है। इस समय आपको विदेश यात्रा से लाभ है।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक - इस राशि के जातकों के लिए बुध एकादश और अष्टम भाव के स्वामी होते हैं और अब उनका गोचर आपके पंचम भाव में होगा जिसे संतान और प्रेम का भाव कहा गया है। इस दौरान आप अपनी किसी मित्र को प्रेम का प्रस्ताव दे सकते हैं। नीच के बुध के गोचर के कारण आपको यह सलाह दी जाती है कि इस समय शेयर मार्किट और किसी भी प्रकार की सट्टेबाजी से दूर रहे। इस समय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र मन का भटकाव होने से थोड़े परेशान हो सकते है। कारोबार जगत से जुड़े जातकों को इस समय धन निवेश प्राप्त होगा।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध सप्तम और दशम भाव के स्वामी होते हैं और अब बुध का गोचर आपके चौथे भाव से होगा। नीच राशि में बुध का गोचर आपके लिए मानसिक समस्या पैदा कर सकता है। इस गोचर के दौरान आपको परिवार में कलह देखने को मिल सकती है। कार्य स्थल पर अपने सहयोगियों की मदद नहीं मिलने के कारण आपका मन खिन्न रहने वाला है। इस समय अपनी मां की सेहत का आपको ख्याल रखना है। नौकरी बदलने का ख्याल मन में आ तो रहा है लेकिन अभी नई नौकरी का उचित समय नहीं आया है।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध छठे और नौवें भाव के स्वामी होते हैं और अब बुध का गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। बुध का यह गोचर आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि करने वाला होगा और आपके वाणी के प्रभाव से प्रसिद्धि मिलेगी। इस समय सरकार से जुड़े जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। बुध गुरु की कृपा से शिक्षक वर्ग को समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा। इस समय आप अपने बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुम्भ राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध पंचम तथा अष्टम भाव के स्वामी होते हैं और अब बुध का गोचर आपके दूसरे भाव यानी कि वाणी भाव से होगा। इस समय आपको पारिवारिक कलह से खुद को बचाना होगा। आपकी वाणी के कारण किसी से विवाद संभव है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी भी प्रकार का कोई नया निवेश करने से खुद को बचाये। छात्र वर्ग के लिए समय थोड़ा कठिन हो सकता है इसलिए आपको पढाई पर अपना मन केंद्रित करना होगा। इस समय जुकाम, गले की खराश, बदन दर्द जैसी शिकायत हो सकती है।
मीन राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध चौथे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और अब बुध का गोचर आपके पहले ही भाव से होगा। बुध का यह गोचर आपको सौम्य बनाएगा और आपकी वाणी बेहद प्रभावी होगी। इस समय आप व्यापार में अपने निर्णय से सबको चौंका देंगे। आप अपनी वाणी के प्रभाव से सबको मन्त्रमुग्ध कर देंगे। इस गोचर काल में आपका प्रेम प्रसंग परवान चढ़ने वाला है। जो जातक अभी तक विवाह नहीं कर पाए है उन्हें विवाह का नया प्रस्ताव बुध के इस गोचर काल में प्राप्त हो सकता है।