फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 11 March: मेष,वृश्चिक और मीन राशि वालें बरतें आर्थिक सावधानी, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 11 Mar 2023 10:13 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
11 मार्च का राशिफल - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको कुछ विपक्षी लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आपके बनते काम में रोड़ा करने की पूरी कोशिश करेंगे। नेतृत्व क्षमता भी आज बढ़ेगी और व्यापार कर रहे लोग तेजी दिखाएंगे। आप किसी जोखिम भरे काम को करने से बचें। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता जी से आप अपने मन की बात को बता सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपकी पुरानी योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सेवा क्षेत्र से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आप आत्मविश्वास और आस्था बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसे देखकर आपके साथी भी हैरान रहेंगे। जिम्मेदारी से काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती हैं। परिवार में यदि बहन या भाई के विवाह में कोई बाधा रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने प्रियजनों से किसी बात को साझा करने का मौका मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोग तरक्की मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी बात को लेकर जिद व अहंकार नहीं करना है, नहीं तो कोई आपसे नाराज हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आयेगा। आपका लाभ बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे और आप अपनों के साथ कुछ सुख भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको किसी काम को लेकर वरिष्ठ सदस्यों सलाह मशवरा करें और उनकी दी हुई सलाह को मानें। आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, तभी आप लोगों से अपने काम निकलवा पाएंगे। अति उत्साहित होकर आप कोई काम ना करें, नहीं तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपका आलस्य आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप परिजनों को बिना मांगे कोई सलाह ना दें। आपकी किसी गलती से आज पर्दा उठ सकता है, जिससे जीवनसाथी आप से नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके जीवन स्तर में सुधार लेकर आएगा। आप अपने खुशी भरे पलों का आनंद लेंगे और जीवन साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। आपको किसी नए काम को करने का मौका भी मिल सकता है। आपकी कुछ योजनाएं आज फलीभूत होंगी। आपकी लोकप्रियता बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज बचत की योजना पर पूरा ध्यान देंगे।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेंगी। व्यापार में आप स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आप लापरवाही ना बरतें, नहीं तो आपको कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। माता जी से आपकी किसी बात को लेकर झड़प हो सकती हैं। आप एक से अधिक स्त्रोतों से आय पाकर प्रसन्न रहेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखना होगा। आपको पारिवारिक रिश्तों में तालमेल बनाए रखना होगा, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे। विदेशों से व्यवसाय कर रहे लोग तरक्की के रास्ते पर हैं। आपके कुछ बढ़ते खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। व्यवसायिक गतिविधियों से भी आपको गति मिलेगी। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं, इसमें सतर्कता बरतें। 

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप संतान को रीति-रिवाजों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में काफी समय से रुक हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार का कोई सदस्य आपके लिए मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप लेकर आ सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। जो लोग सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें ट्रांसफर मिल सकता है। आपके माता-पिता की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कामकाज में आपको कोई बेहतर अवसर मिलेगा और अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे। आपको कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आपको नौकरी में अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। 

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ परिवर्तन करना पड़े, तो अवश्य करें, क्योंकि इससे आपके व्यापार में और निखार आएगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आपको यदि किसी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लें। अपने सगे संबंधियों से तालमेल अच्छा रहेगा। आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आप अपने जरूरी मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने पारिवारिक मामलों में अच्छी सोच रखें। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की पूरी कोशिश करेंगे और संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि मन में कोई दुविधा चल रही है तो घर के बुजुर्गों से सलाह लेकर उसे दूर कर सकते हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें