ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 7 जुलाई को दोपहर 11 बजकर 2 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि मिथुन में प्रवेश कर रहे हैं । इस राशि पर ये 25 जुलाई को दोपहर 11 बजकर 38 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मिथुन राशि पर गोचर करते समय जिन जातकों की जन्मराशि या जन्म लग्न से ये केंद्र अथवा त्रिकोण में गोचर करेंगे उनके लिए भद्र योग का निर्माण करेंगे। यह योग पंचमहापुरुष योगों में गिना जाता है। इस योग में जन्म लेने वाला जातक अतिभाग्यशाली, कुशल प्रशासक, विद्वान, शिक्षक, शल्य चिकित्सक, चर्म रोग विशेषज्ञ, गणितज्ञ, ज्योतिषी तथा कुशल वक्ता होता है। मिथुन राशि पर यात्रा करते समय ये कमोवेश सभी राशि के जातकों के लिए बेहतर फल कारक ही रहते हैं। इनके स्वगृही होने का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।