फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Transit 2025: बुध करेंगे अपनी नीच राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को रहना होगा जरा बचके

Sun, 09 Feb 2025 06:52 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

बुध 27 फरवरी को रात 11 बजकर 28 मिनट पर गुरु की राशि मीन राशि में गोचर करेंगे। बुध के मीन राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को सावधान रहने की जररूत है। 
विज्ञापन
1 of 4
Budh Gochar 2024: बुध का मेष राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। सभी ग्रहों में बुध को युवराज का दर्जा प्राप्त है। बुध देव चंद्रमा के बाद दूसरे ऐसे ग्रह हैं जो जल्दी-जल्दी राशि परिवर्तन करते हैं। बुध के राशि परिवर्तन करने से सभी 12 राशियों के नौकरी, करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। बुद्धि, व्यापार, शिक्षा और तर्क-वितर्क के कारक ग्रह बुध 27 फरवरी को रात 11 बजकर 28 मिनट पर गुरु की राशि मीन राशि में गोचर करेंगे। बुध के मीन राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को सावधान रहने की जररूत है। 
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
27 फरवरी को बुध के अपनी नीच राशि मीन में गोचर करने से मेष राशि के जातकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आपकी राशि में बुध का गोचर आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा। ऐसे में आपको कुछ जमीन-जायदाद और नौकरी से संबंधी मामलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति को लेकर आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों को लेकर कुछ मतभेद उभर सकते हैं। सेहत संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के लोगों के लिए बुध का अपनी नीच राशि में गोचर अच्छा नहीं कहा जा सकता है। परेशानियों में वृद्धि और लाभ के अवसरों में कमी के संकेत हैं। आपकी राशि में बुध दसवें भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में मिथुन राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको धन हानि होने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान में कमी आ सकती है। सेहत संबंधित परेशानियों में इजाफा हो सकता है। परिवार के बीच किसी विषय को लेकर मतभेद उभर सकता है। 
Budh Nakshatra Gochar: बुध ग्रह ने किया धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, इन राशिवालो को करियर में मिलेगी तरक्की
 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
आपकी राशि में बुध तीसरे भाव में विराजमान होंगे लेकिन यह बुध के मीन राशि यानी अपनी नीच राशि में होंगे। बुध के मीन राशि में गोचर करने से मकर राशि वालों के जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी वाद-विवाद से बचना होगा। नौकरी से संबंधित कुछ परेशानियां हावी रह सकती हैं। बुध यह तीसरे भाव में बैठकर आपके लग्न भाव में द्दष्टि डालेंगे। आपको अनजाने में कोई भय सता सकता है।  

Weekly Horoscope (10 to 16 Feb): फरवरी का दूसरा सप्ताह 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल



 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें