फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Transit 2022: 3 दिसंबर को बुध का धनु राशि में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव

Sun, 20 Nov 2022 11:04 AM IST
विनोद शुक्ला आनंद पाराशर
विज्ञापन
1 of 13
mercury transit 2022: बुध ग्रह शुभ और फल देने वाले अच्छे ग्रह माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह अच्छे घर में होते हैं उन्हे जीवन में सफलता, बुद्धि, विवेक और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलता है। - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में बुध एक महत्वपूर्ण ग्रह है। दरअसल किसी भी व्यक्ति का संवाद कौशल,तर्क शक्ति,लेखन,ज्योतिष ज्ञान बुध के द्वारा ही संचालित होते हैं। इसके अलावा फाइनेंस से जुड़े मामलों में भी बुध की कृपा से ही सफलता मिलती है। बुध ग्रह 3 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय मेष राशि में विराजमान राहु की बुध पर दृष्टि होगी। गुरु की राशि में बुध को अच्छा फल देने वाला माना गया है तो आइए समझते है कि 12 राशियों पर बुध के इस गोचर का क्या प्रभाव होने वाला है ?

Astrology: मंगल-शुक्र से बन रहा राशि परिवर्तन राजयोग, इन 3 राशि के लोगों पर बरसेगा धन

Shani Transit 2023 : 30 साल बाद कुंभ में शनि, इन राशियों की खत्म होगी साढ़ेसाती और ढैय्या, इन पर होगी शुरू
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं। तीसरे भाव से पराक्रम का और छठे भाव से रोग,ऋण और शत्रु का विचार किया जाता है। बुध का गोचर अब आपके भाग्य स्थान से ही होगा। नवम भाव में विराजमान बुध की दृष्टि तीसरे भाव पर जा रही है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको अब यात्राओं का लाभ प्राप्त होगा। अपने भाई या मित्र की मदद से आप किसी बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ सकते है। इस समय लेखन,प्रकाशन और वित्त से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आपकी वाणी के प्रभाव पर काम होंगे। नौकरी में सहयोगी मददगार होंगे। किसी काम के लिए बैंक से लोन लेना चाह रहे थे तो वो अब संभव होता हुआ दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और पांचवे स्थान के स्वामी होते हैं। बुध आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करने वाले हैं। बुध की दृष्टि इस समय आपके धन भाव पर होगी। बुध के इस गोचर के फलस्वरूप आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। इस समय आपको मौसमी बीमारी से खुद को बचाकर चलना होगा वही वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। इस समय जो अध्ययन में लगे हुए है उनके लिए गुप्त रूप से अपने काम को अंजाम देने का समय है। कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे जातकों को सफलता मिलने वाली है। अगर आप तंत्र मंत्र में रूचि रखते हैं तो साधना के लिए सही समय है। अपनी बुआ की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है। 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध लग्नेश और चौथे भाव के स्वामी होते हैं। बुध आपके सप्तम भाव में गोचर करने वाले हैं। इस समय बुध देव की दृष्टि आपके लग्न भाव पर होगी। इस समय आपकी शादी तय हो सकती है। प्रेम परवान चढ़ेगा और आप अपनी पत्नी के साथ बेहद रोमांटिक समय बिताने वाले हैं। इस समय ऐसा भी हो सकता है कि आप अपनी पत्नी के साथ ही कोई काम शुरू कर दें। इस समय आपकी वाक शक्ति अच्छी होगी और आपके लेखन और व्यंग्य के कद्रदान बढ़ जायेंगे। परिवार और समाज में आपका सम्मान होगा। इस समय बुध के कारण थोड़ा आलसी रवैया हो सकता है। आलस को त्यागकर लक्ष्य पर ध्यान रखना होगा। 
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध बारहवें और तीसरे भाव के स्वामी होते हैं। बुध का गोचर आपके छठे भाव में होने जा रहा है। इस समय बुध की दृष्टि आपके बारहवें भाव पर होगी। इस समय नौकरी कर रहे जातकों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। दरअसल आपकी वाणी में कुछ तीव्रता आ सकती है जिसके कारण आपका नुकसान हो सकता है। इस समय सेहत का भी ध्यान रखना होगा। विदेश से जुड़े जातकों को लाभ होने की संभावना है। कारोबारी वर्ग को विदेश से बड़े आर्डर मिल सकते है। बुध के इस गोचर के फलस्वरूप कॉमर्स,बैंकिंग और ज्योतिष के फील्ड में काम कर रहे लोगों को प्रसिद्धि प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातक इस समय सफलता की ओर बढ़ते हुए प्रतीत होंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध धन और लाभ स्थान के स्वामी होते हैं। दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होने के कारण इनसे लक्ष्मी योग का भी निर्माण होता है। बुध आपके पंचम भाव से गोचर करेंगे। बुध की दृष्टि इस समय आपके लाभ भाव पर होगी। इस गोचर से आपको संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। कुटुंब में कोई मांगलिक काम हो सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े जातक इस समय अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जो युवा है उन्हें किसी नए प्रेमी का साथ मिल सकता है। इस समय अगर आप किसी निवेश की सोच रहे है तो अच्छा समय है। बुध के दृष्टि फलस्वरूप नए और बड़े आर्डर मिलेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए अनुकूल समय कहा जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध लग्नेश और दशमेश होते हैं। इस समय बुध के गोचर आपके चौथे भाव से होने जा रहा है। बुध की सप्तम दृष्टि आपके दशम भाव पर जा रही है। इस समय बुध के प्रभाव से घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आपकी मां की सेहत में अब सुधार होगा। इस समय आपको अपनी मां की कृपा से संपत्ति मिल सकती है। अगर आप अपना खुद का काम शुरू करना चाहते है तो आपको बैंक से लोन मिल सकता है। इस समय कार्य स्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको नौकरी में उन्नति मिल सकती है। इस गोचर काल में पिता के साथ मधुर संबंध होंगे। कार्य से जुडी यात्राएं आपको लाभदायक सिद्ध होगी। 

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध नवें और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। इस समय बुध का गोचर आपके तीसरे भाव में होने जा रहा है। बुध की दृष्टि इस समय आपके भाग्य स्थान पर जा रही है। बुध का यह गोचर मीडिया,प्रकाशन,लेखन से जुड़े लोगों के लिए वरदान सिद्ध होगा। जनसंचार में जुड़े लोगों का इस समय नेटवर्क बेहद मजबूत होगा। डिजिटल मार्केटिंग में काम कर रहे जातक बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे। इस समय आपको भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य में वृद्धि के योग है। अपने पिता और गुरु के आशीर्वाद से कोई नया काम भी शुरू हो सकता है। इस समय की गई धार्मिक यात्रा आपके अंदर के दार्शनिक से आपका परिचय करवाएगी। 

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध आठवें और ग्यारहवे भाव के स्वामी होते हैं। आठवें भाव से अचानक होने वाली घटनाओं का वही ग्यारहवें भाव से व्यक्ति की आय के स्तोत्र का पता लगाया जाता है। बुध का गोचर आपके धन स्थान यानी दूसरे भाव से होगा। बुध की दृष्टि आपके आठवें भाव पर जा रही है। आय भाव के स्वामी के धन स्थान में आने से एक राजयोग का निर्माण यहां होगा जिससे आपको धन की प्राप्ति होगी। इस समय आप अपनी वाणी की अनुकूलता से कठिन कार्य भी सिद्ध करेंगे। किसी गुप्त धन की प्राप्ति या गुप्त निवेश की ओर सितारे संकेत कर रहे है। इस समय मित्रों के माध्यम से किसी नए व्यापार में आपका जुड़ाव दिखाई पड़ रहा है। कार्य स्थल पर प्रमोशन होगा। तंत्र और मन्त्र में रूचि आएगी और सफल भी होंगे। 

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध सप्तम और दशम भाव के स्वामी होते हैं। बुध का गोचर इस समय आपके लग्न में ही होने जा रहा है। बुध की पूर्ण दृष्टि इस समय आपके सप्तम भाव पर होगी। इस समय आपके हास्य विनोद में निखार आने के योग है। व्यक्तित्व प्रभावी होगा और समाज में आपका सम्मान होगा। परिवार के ऊपर धन खर्च करेंगे। कार्य स्थल पर आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस समय किसी सरकारी नौकरी में आपका चयन हो सकता है। बुध के इस गोचर काल में आपकी पत्नी का आपके ऊपर अधिक प्रभाव होगा। अपनी पत्नी की किसी भी बात को नजरअंदाज नहीं करना है। इस समय आपको कोई बड़ी और नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। फाइनेंस से जुड़े जातकों को बढ़िया मुनाफा होगा। 

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध छठे और नवें भाव के स्वामी होते है। इस समय बुध का गोचर आपके बारहवें भाव में होने जा रहा है। बुध की दृष्टि आपके छठे भाव पर आ रही है। इस समय ऐसे जातक जो किसी शोध के चलते विदेश जाना चाह रहे थे उनको सफलता मिलने वाली है। इस समय आपकी लम्बी दूरी की यात्रा होगी जो आपके लिए शुभ रहने वाली है। इस समय आपको नौकरी बदलने का ऑफर आ सकता है। यह समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए भी अच्छा हो सकता है। बुध ग्रह की कृपा से मित्रों का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा। इस दौरान घूमने फिरने पर थोड़ा अधिक धन खर्च हो सकता है इसलिए धन संचय करना जरूरी है। 

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि - कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध पांचवें तथा आठवें भाव के स्वामी होते हैं। पंचम भाव से प्रेम,शिक्षा और संतान का वही आठवें भाव से अचानक होने वाली घटनाओं का पता लगाया जाता है। बुध का गोचर इस समय आपके लाभ स्थान में होगा। बुध की दृष्टि आपके पंचम भाव पर जा रही है। इस गोचर काल में आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय बड़े भाइयों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। बुध की दृष्टि के कारण पढाई कर रहे छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मीडिया,जनसंचार और लेखन से जुड़े जातक अपने कार्य के माध्यम से लोगों के बीच प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। इस समय आपके प्रेमी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा और आप पिकनिक पर भी जा सकते है। इस समय नवविवाहित महिला गर्भधारण करना चाहे तो उचित समय है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध चौथे तथा सातवें भाव के स्वामी होते हैं और इस समय बुध का गोचर आपके दशम भाव से होने जा रहा है जोकि कर्म का भाव है। इस समय बुध की दृष्टि आपके चौथे भाव पर जा रही है। इस दौरान कार्य स्थल पर आपके काम की तारीफ़ होगी और सीनियर आपका सहयोग करेंगे। अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं इस समय आपको अच्छा मुनाफा दिखाई पड़ रहा है। कोई बड़े प्रोजेक्ट इस समय आपके हाथ में आ सकते है। बुध की दृष्टि के कारण राजनीति से जुड़े जातकों को जनता का साथ मिलेगा। इस समय आपके घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। मां की सेहत बढ़िया रहेगी। परिवार की सुख सुविधा पर धन खर्च हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें