फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 20 November: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 20 Nov 2022 12:04 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
20 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Som Pradosh Vrat 2022: कब है सोम प्रदोष व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि और महत्व
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): रिश्ते में गलतफहमियों को जगह न दें और प्यार का इज़हार करते रहें इससे आपकी चाहत आसमान को छुयेगी। घर पर आए संकट को दूर करने में व्यस्त रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपका सारा काम अच्छे से बनेगा और अब समय आ गया है पार्टी का।किसी गुप्त या रहस्य्मय रिश्ते को दुनिया के सामने लाने का समय आ गया है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका जीवनसाथी आपका मददगार है और वो आपकी हर संभव सहायता करेगा। जैसे भी हो उसे हर तरह से खास महसूस कराएं।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अगर कोई आपसे अपनी दिल की बातों को शेयर करता है तो इसका अर्थ है कि वो आपके प्रति आकर्षित है, इस मौके को व्यर्थ न जाने दें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपनी नयी चाहत का इजहार करने के लिए आज का दिन अच्छा है बस इसका तरीका कुछ अलग और नया होना चाहिए। आज आप अपने खास दोस्त को किसी डेट पर ले जा सकते है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): पति पत्नी के रिश्ते में शारीरिक आकर्षण नहीं बल्कि दिल से जुड़ाव होना ज़रूरी है। आपकी पर्सनालिटी और गुणों के कारण हर कोई आपको जानना और आपके करीब आना चाहता है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज किसी भी विषय के बारे में सोच समझ कर निर्णय लें फिर वो रोमांस से संबंधित हो या सेक्स के। अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर परिवार और निजी मामलों पर ध्यान दें जिन्हे आप लम्बे समय से नजरअंदाज करते आ रहे हैं। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके प्रेम में अलौकिक शक्ति है जो आपके जीवन को रोशन कर देगी। आप स्वयं अपने रिश्तों में नयापन ला सकते है इसलिए दूसरों पर विश्वास न करें। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है और इसमें कई ऐसे पल आएंगे जो आपको उत्साहित कर देंगे। ध्यान रहे, आने वाले कुछ दिनों तक अपने रोमांटिक जीवन से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचे।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): रिश्ते में ज़रूरत पड़े तो डिप्लोमेट होना ज़रूरी है क्योंकि इससे रिश्ते न केवल जुड़ते हैं बल्कि मजबूत भी होते हैं। दिल के अचानक टूटने से आप निराश होंगे लेकिन आपके आकर्षण से कोई खास आपसे प्रभावित हो सकता है। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपकी लालसा अपने प्रियतम के साथ समय बिताने और उन पर पैसे खर्च करने की हो सकती है। किसी खास के लिए उपहार खरीदना उसे आनंदित महसूस करा सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  किसी से बातचीत आपके दिल में प्यार के अहसास को जगा सकती है। अपने सोलमेट के प्रति रवैये को सही रखें इससे संबंध गहरा होता है। याद रखें रिश्तों में समझौता ज़रूरी है लेकिन एक दूसरे के प्रति भरोसा व सम्मान बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें