फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध-शनि की केंद्र दृष्टि से 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, कारोबार में हो सकता है नुकसान

Sat, 13 Jun 2026 03:07 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ग्रहों के गोचर और उनकी स्थिति से अनेक शुभ-अशुभ योग बनते हैं, जिनका प्रभाव सभी राशियों के जीवन, करियर और व्यापार पर पड़ता है। इस समय बुध और शनि का केंद्र योग कुछ राशियों के लिए विशेष सतर्कता का संकेत दे रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
बुध शनि केंद्र योग - फोटो : amar ujala
Kendra Drishti Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनकी विशेष स्थितियां समय-समय पर शुभ एवं अशुभ योगों का निर्माण करती हैं, जिनका सीधा असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। बीते 10 जून 2026,को  बुध और शनि एक-दूसरे से 90 डिग्री की दूरी पर रहकर केंद्र दृष्टि योग बना चुके हैं। यह योग दोपहर 11 बजकर 6 मिनट पर प्रभावी होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से बुध और शनि का यह संबंध कई राशियों के लिए चुनौतियां, मानसिक तनाव और कार्यक्षेत्र में बाधाएं ला सकता है, जबकि कुछ जातकों को धैर्य और समझदारी के बल पर लाभ भी मिल सकता है। आइए जानते हैं कि इस केंद्र दृष्टि योग का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
धन को आकर्षित करने वाला पर्स: फेंगशुई और वास्तु के अनुसार किन चीजों को रखें दूर और किसे रखे साथ
गजकेसरी राजयोग; कन्या, तुला और धनु राशि वालों को मिलेंगे अपार धन-दौलत के मौके और पूरी होंगी इच्छाएं
विज्ञापन

2 of 5
केंद्र दृष्टि योग - फोटो : amar ujala

केंद्र दृष्टि योग का प्रभाव
बुध और शनि के बीच बनने वाला केंद्र दृष्टि योग कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां पैदा कर सकता है। विशेष रूप से कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलने में देरी हो सकती है, वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को भी कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है और योजनाओं में बाधाएं आने की आशंका रहेगी। इस अवधि में धैर्य, समझदारी और सावधानी के साथ आगे बढ़ना इन राशियों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

विज्ञापन

3 of 5
कारोबार में उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलने से चिंता बढ़ सकती है। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
केंद्र दृष्टि योग के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों को पेशेवर और आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। कारोबार में उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलने से चिंता बढ़ सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर दबाव या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई महसूस हो सकती है। वहीं, जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में विवाद या मतभेद की स्थिति बनने के संकेत हैं।

4 of 5
धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने की आवश्यकता होगी - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध और शनि का यह योग कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने की आवश्यकता होगी, क्योंकि आर्थिक हानि की आशंका बनी रह सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों में अपेक्षित लाभ न मिलने से निराशा हो सकती है। वित्तीय दबाव बढ़ने के कारण मानसिक तनाव और बेचैनी भी महसूस हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निवेश के मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह ग्रह योग अनुकूल नहीं माना जा रहा है। व्यापार से जुड़े लोगों को लेन-देन और निवेश के मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कुछ कार्यों में रुकावटें आने से योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसके अलावा पारिवारिक जीवन में भी मतभेद या तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए रिश्तों में संयम और समझदारी बनाए रखना जरूरी होगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें