फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध गोचर: जानिए वृषभ राशि में बुध ग्रह की मार्गी चाल से 12 राशियों पर प्रभाव

Wed, 23 Jun 2021 06:37 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
बुध 23 जून की प्रातः 3 बजकर 27 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 23 जून की प्रातः 3 बजकर 27 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। इससे पहले ये 26 मई को मिथुन राशि में प्रवेश किए थे और 30 मई को वक्री होकर पुनः 3 जून को वृषभ राशि में प्रवेश कर गए थे। इसी राशि पर मार्गी अवस्था में ये 7 जुलाई को दोपहर 11 बजकर 2 मिनट तक विचरण करेंगे उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश जाएंगे जहां 25 जुलाई को 11 बजकर 38 मिनट तक भ्रमण करेंगे, उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी होते हैं। मीन राशि में नीच राशिगत और कन्या राशि में उच्च राशिगत में कहे गए हैं। सभी 27 नक्षत्रों में बुध ग्रह को अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है। इनके मार्गी होने का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से धनभाव में मार्गी अवस्था में बुध आपको कुशल वक्ता बनाएंगे।अपनी वाणी के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। राहु से संबंधित नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त होगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। कलह और अशांति से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक उन्नति तो होगी ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
आपकी राशि में ही गोचर कर रहे मार्गी बुध के शुभ प्रभाव के फलस्वरूप मानसिक परेशानियों में कमी आएगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का भी सुअवसर आएगा। मान सम्मान की वृद्धि होगी और रोजगार में उन्नति होगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उसमें भी पूर्ण सफल रहेंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अप्रत्याशित रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों से कुछ अप्रिय समाचार मिल सकता है। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल कर लेंगे। लेखन पठन पाठन तथा आध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छी सफलता के योग। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा होगा। किसी भी तरह के टेंडर आदि का भी आवेदन करना चाह रहे हों तो अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करें।
 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से भाग्य भाव में गोचर कर रहे मार्गी बुध आपके लिए सफलता के नए द्वार खुलेंगे। नौकरी में पदोन्नति का मान सम्मान के वृद्धि के योग।विदेशी कंपनियों में में भी रोजगार अथवा नागरिकता के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों आदि में दान करने तथा सेवाभाव के लिए हमेशा आगे रहेंगे।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से अष्टम आयुभाव में गोचर कर रहे बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं रहेगा स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। चर्म रोग तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचे बेहतर रहेगा झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। इन सबके बावजूद सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और निर्णयों की सराहना होगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहे बुध का शुभ प्रभाव आपके लिए अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम विवाह का भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से छठें शत्रु भाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। शत्रु बनेंगे भी और नष्ट भी होंगे। इस अवधि में किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। अधिक भागदौड़ और खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध बेहतरीन सफलता दिलाने वाले सिद्ध होंगे। विद्यार्थियों के लिए तो बुध का ये गोचर किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए किसी भी प्रतियोगिता में बैठना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव मिलाजुला ही रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न होने दें। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध का प्रभाव आपमें नई ऊर्जा शक्ति का संचार कर देगा।लिए गए निर्णयों की सराहना होगी।परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से सहयोग मिलेगा।धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी लाभ के योग।विदेशी नागरिकता के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें