फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

May Monthly Horoscope 2023: 12 राशि वालों के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? इस दिन रहें जरा बचके...

Mon, 01 May 2023 11:04 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
मई मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
आपकी राशि पर बने हुए चतुर्ग्रही योग के शुभ प्रभाव स्वरूप कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव दिखाई देंगे। कई बार तो काम होते होते रुक जाएगा किंतु मई के तृतीय सप्ताह से चीजें बेहतर होनी शुरू हो जाएंगी। आय के साधनों की वृद्धि तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। योजनाएं गोपनीय रखें। माह की 7-8 तारीख को रहें ज़रा बचके। 
विज्ञापन

2 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
माह का आरंभिक ग्रह-गोचर अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव और अत्यधिक भागदौड़ का सामना करवाएगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान-वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो स्थिति अनुकूल हैं। माह की 27-28 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
माह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। काफी दिनों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। अपने सौम्य स्वभाव के बल पर विषम परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। माह की 11-12 तारीख को रहें जरा बचके।

4 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
माह का आरंभ कुछ अप्रिय समाचारों के साथ हो सकता है किंतु कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। किसी भी तरह की सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर और अनुकूल रहेगा। तीसरे सप्ताह से परिस्थितियों और अनुकूल होती जाएंगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए सुखद समाचार प्राप्ति के योग है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। माह की 5-6 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
अपने साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए उस पर विजय हासिल करेंगे। विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से भी बचें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। माह की 15-16 तारीख को रहें जरा बचके।
 
विज्ञापन

6 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
संपूर्ण माह काफी मिलाजुला फल प्रदान करेगा। स्वास्थ्य पर तो प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा किंतु कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। किसी भी तरह की नई सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना हो तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अति अनुकूल रहेगा। अवधि के मध्य किसी को भी अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। अग्नि विष, तथा दवाओं के रिएक्शन से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। माह की 13-14 तारीख को रहे जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
संपूर्ण माह कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना करवाएगा किंतु कई बार आपके कार्य होते होते रुक जाएंगे। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। विवाह संबंधी वार्ता संपन्न होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह की सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। माह की 20-21 तारीख को रहें जरा बचके।

8 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
संपूर्ण माह बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा। किए गए कार्यों की सराहना होगी। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। नए व्यापार के अवसर आएंगे। किसी भी तरह के अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। चुनाव संबंधी निर्णय लेना चाहें तो उसमें भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। माह की 12-13 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
संपूर्ण माह हर तरह से लाभदायक रहेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। अपने सौम्य स्वभाव और संघर्ष के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी नियंत्रण पा लेंगे। गुप्त शत्रु बढ़ेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। माह की 25-26 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
माह पर्यंत सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह तथा मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह अनुकूल रहेंगे। माह की 17-18 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर कठिन से कठिन हालात पर भी आसानी से नियंत्रण कर लेंगे। आर्थिकपक्ष मजबूत होगा। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से संबंध बिगड़ने ना दें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। नए मकान-वाहन का क्रय करना चाह रहे हों वह तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। माह की 2-3 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
संपूर्ण माह कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। स्वास्थ्य विशेष करके आंख और पेट संबंधी विकार से सावधान रहें। विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं। अशुभ ग्रह गोचर कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करवाएंगे। जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। माह की 5-6 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें