फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2023: शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, इन राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत

Mon, 01 May 2023 11:03 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
venus transit 2023: शुक्र स्त्री कारक भी है वही सिनेमा और कला जगत में सफलता का कारक भी है। - फोटो : अमर उजाला
महान ग्रह शुक्र अपनी स्वयं की राशि वृषभ की यात्रा समाप्त करके 02 मई को दोपहर 1 बजकर 49 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 30 मई की रात्रि 07 बजकर 38 मिनट पर तक गोचर करेंगे उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

Weekly Horoscope (01-07 May): आपके लिए नए माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अत्यंत सुखद रहेगा, लेकिन कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ेगा। अपने सौम्य स्वभाव के फलस्वरूप विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा किसी भी तरह की नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे किंतु स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर खर्च होगा किंतु स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विद्यार्थियों के लिए समय और अनुकूल है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा किंतु आयके साधन भी उसी तरह से बढ़ेंगे। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो सफलता मिलेगी किंतु थोड़ा और समय लगेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए शुक्र हर प्रकार से लाभदायक सिद्ध होंगे। आयके साधन तो बढ़ेंगे ही नौकरी में नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हो तो उसदृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहांतक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र शासन सत्ता का भरपूर सुख प्रदान करेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा होगा। जमीन जायदाद अथवा मकान वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। इसलिए अपने संकल्प के प्रति सतर्क रहें।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र धर्म और अध्यात्म के प्रति अत्यधिक जागरूक करेंगे। भाग्य वृद्धि भी होगी और लिए गए निर्णय की सराहना होगी। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
 

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएंगे। किसी न किसी तरह से रुके हुए कार्यों को बनाने में सफल रहेंगे किंतु षड्यंत्रकारियों से हमेशा सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी बड़े संस्थान अथवा सरकार के द्वारा पुरस्कार की घोषणा हो सकती है। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी प्रतिष्ठा और ऊर्जा शक्ति का भरपूर उपयोग करें।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरफ से बेहतरीन सफलता दिलाने वाले रहेंगे। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो यह समय अति अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि- 
राशि से छठें शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इस अवधि के मध्य पढ़े-लिखे शत्रुओं की वृद्धि होगी। आप जितना मेहनत करेंगे उतना फल नहीं मिल पाएगा। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें। स्वयं ही कर्ज के लेने से बचें झगड़े विवाद और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहरी सुलझाएं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी मित्रों से सहयोग के योग।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव मान-सम्मान की वृद्धि तो करेगा ही विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय वरदान की तरह है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कहीं न कहीं मानसिक पीड़ा और अशांति का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। किसी भी तरह के अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें। जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी तरह का चुनाव लड़ना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें