Mauni Amavasya 2025: पंचागं के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को मौनी अमावस्या है, इसे माघी अमावस्या भी कहते हैं। इस साल 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या मनाई जाएगी, इस वर्ष महाकुंभ होने के कारण इस तिथि का महत्व और भी अधिक माना जा रहा है, क्योंकि मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में दूसरा अमृत स्नान किया जाएगा, इतना ही नहीं इस तिथि पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और सिद्ध योग का निर्माण भी हो रहा है, जो स्नान दान और पितरों को प्रसन्न करने के लिए बेहद शुभ है। इस संयोग में कुछ खास उपाय करने से पितरों की आत्मा को शांति और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसे में आप मौनी अमावस्या पर अपनी राशि के अनुसार उपाय कर सकते हैं, आइए इनके बारे में जानते है..