फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar 2026: मंगल का महागोचर आज, जानें किन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी और कौन होगा परेशान

Sun, 21 Jun 2026 10:45 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mangal Gochar 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, 21 जून 2026 को मंगल शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह एक बड़ा ज्योतिषीय परिवर्तन होगा, जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं 12 राशियों पर इसका प्रभाव।
 
विज्ञापन
1 of 13
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Mars Transit in Taurus 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का राशि परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव सीधे तौर पर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। यही कारण है कि, मंगल का वृषभ राशि में होने वाला गोचर बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है।
 
ज्योतिषियों के अनुसार, 21 जून 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल देव शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे एक बड़ा ज्योतिषीय परिवर्तन माना जा रहा है। दरअसल, मंगल को ऊर्जा, साहस, पराक्रम, भूमि, क्रोध और नेतृत्व का कारक ग्रह माना जाता है, जबकि शुक्र प्रेम, वैभव, सुख-सुविधा, कला के प्रतीक है।
 
ऐसे में मंगल और शुक्र की यह ग्रह स्थिति कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। जहां कुछ जातकों को सम्मान और सफलता में लाभ मिलेगा, वहीं कुछ लोगों को रिश्तों, स्वास्थ्य और खर्चों के मामलों में सावधानी बरतनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं 12 राशियों पर इसका प्रभाव।
विज्ञापन

2 of 13
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के लिए मंगल लग्न और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इस गोचर के दौरान मंगल दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा और आप धन की बचत करने में भी सफल रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए मंगल सप्तम और द्वादश भाव के स्वामी हैं। मंगल आपकी ही राशि यानी लग्न भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में कई अटके काम पूरे होंगे और आपका प्रभाव पहले से और भी अधिक होगा। व्यक्तित्व में सकारात्मक निखार आएगा। 

4 of 13
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए मंगल छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी माने जाते हैं। यह गोचर बारहवें भाव में होगा। चीजों का ध्यान रखें और सेहत में भूल से भी लापरवाही न करें। इस समय गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए मंगल पंचम और दशम भाव के स्वामी हैं। मंगल ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे। करियर को लेकर कुछ नई राय आपको मिल सकती हैं। धन लाभ और व्यापार विस्तार से जुड़े अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। कम्युनिकेशन स्किल्स के दम पर आप आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
Mangal Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए मंगल चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी हैं। यह गोचर दशम भाव में होगा। आपकी पद-प्रतिष्ठा और प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी। परीक्षा में अच्छे अंक और सफलता के योग बनेंगे। करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। 
विज्ञापन

7 of 13
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए मंगल तीसरे और अष्टम भाव के स्वामी हैं। यह गोचर नवम भाव में होगा। हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना रहेगी।मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त करते हुए नजर आएंगे। 

8 of 13
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के लिए मंगल दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी हैं। यह गोचर अष्टम भाव में होने जा रहा है। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती हैं। व्यापार में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। मौसमी बीमारियों को लेकर सतर्क रहना होगा।

9 of 13
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के स्वामी मंगल ही हैं। यह गोचर सप्तम भाव में होगा। रिश्तों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। विवाह में बाधा आएगी, लेकिन काम बनता हुआ नजर आएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय बेहद शुभ है। 

10 of 13
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के लिए मंगल पंचम और द्वादश भाव के स्वामी हैं। मंगल छठे भाव में प्रवेश करेंगे। रोजी-रोजगार की दिशा में प्रयास सफल होंगे। विरोधियों से प्रतिस्पर्धा और चुनौतियां बढ़ सकती हैं। इस समय मेहनत से सफलता मिलने के संकेत हैं।

11 of 13
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए मंगल चतुर्थ और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। यह गोचर पंचम भाव में होगा।  नौकरीपेशा लोगों के लिए समय बेहद शुभ है। कोई यात्रा पूरी होगी और करियर में आगे बढ़ेंगे। प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम बढ़ाने की जरूरत रहेगी। 

12 of 13
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए मंगल तीसरे और दशम भाव के स्वामी हैं। मंगल चतुर्थ भाव में प्रवेश करेंगे। मित्रों एवं परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन पहले से अच्छा होगा। सौभाग्य का सहयोग मिलने से कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। 
विज्ञापन

13 of 13
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए मंगल दूसरे और नवम भाव के स्वामी हैं। यह गोचर तीसरे भाव में होगा। सीनियर और जूनियर दोनों के साथ तालमेल बिठाकर चलना फायदेमंद साबित होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। 

Trigrahi Yog 2026: 22 जून से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर-नौकरी और व्यापार में मिलेंगे शानदार रिजल्ट

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें