मंगल का गोचर
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी स्वयं मंगल हैं, इसलिए इनका गोचर आपके लिए विशेष महत्व रखता है। जून 2025 में मंगल जब सिंह राशि में प्रवेश करेंगे तब वे आपकी कुंडली के दशम भाव में होंगे, जिसे कर्म, करियर, यश और सामाजिक प्रतिष्ठा का भाव कहा जाता है। इस गोचर से आपकी पेशेवर जिंदगी में बड़े बदलाव आ सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छा अवसर मिल सकता है। वहीं, नौकरी में कार्यरत जातकों को प्रमोशन, इन्क्रीमेंट या किसी नई ज़िम्मेदारी की सौगात मिल सकती है। जो लोग स्वयं का व्यापार करते हैं उनके लिए यह समय लाभ और विस्तार का है। आप नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर सकते हैं या किसी बड़ी डील में सफलता मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए भी यह समय लाभकारी रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपके नेतृत्व को सराहेंगे। इस समय आत्मबल बढ़ेगा, और आप किसी कठिन काम को भी पूरे आत्मविश्वास के साथ पूरा कर पाएंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।