मंगल ग्रह 25 दिसंबर 2019 को अपनी स्वराशि वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। क्रोध और साहस का कारक ये ग्रह 08 फरवरी 2020 तक इसी राशि में रहेगा। ज्योतिष में मंगल को एक क्रूर ग्रह कहा गया है। यह व्यक्ति के वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता है। मंगल के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर शुभाशुभ पड़ेगा।