फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध के नक्षत्र में मंगल का गोचर, इन राशियों की बदलेगी किस्मत और होगा धन लाभ

Mon, 12 Oct 2026 05:59 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

17 अक्तूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 56 मिनट पर मंगल का गोचर अश्लेषा नक्षत्र में होने जा रहा है। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह बुधदेव होते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मंगल नक्षत्र परिवर्तन 2026 - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति, साहस, आत्मविश्वास और पराक्रम आदि का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल जब-जब अपनी राशि बदलते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। मंगल इस समय चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि में मंगल में बैठे हैं और शनि के पुष्य नक्षत्र में विराजमान हैं। कुछ दिनों बाद मंगल की चाल में बदलाव होने वाला है। 17 अक्तूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 56 मिनट पर मंगल का गोचर अश्लेषा नक्षत्र में होने जा रहा है। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह बुधदेव होते हैं। आइए जानते हैं मंगल के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि पर मंगल के नक्षत्र परिवर्तन का गोचर 
वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन बुध के अश्लेशा नक्षत्र में होने आने वाले दिनों में काफी अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। करियर-कारोबार में लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। लेन-देन के मामलों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में बदलाव के सुनहरे अवसर आपको प्राप्ति होंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए मंगल का गोचर बुध के अश्लेषा नक्षत्र में गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। आय में अच्छा खासा इजाफा होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। 

4 of 6
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ और सकारात्मक रहेगा। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। आय में अच्छा खासा इजाफा होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। मेल-मिलाप का सिलसिला रहेगा। आय में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
विज्ञापन

5 of 6
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि पर प्रभाव
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन बुध के अश्लेशा में गोचर मकर राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आय में अच्छा खास इजाफा होगा। नौकरीपेशा जातकों के नई नौकरी के लिए बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। अचानक से धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी और लेन-देन के मामलों में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि पर प्रभाव
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन बुध के अश्लेषा नक्षत्र में होना बहुत ही अच्छा और शुभ रहेगा। नौकरी में अचानक से आपको लाभ प्राप्ति के योग  बनेंगे। अचानक से धन में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी।
 
बुध नक्षत्र परिवर्तन 2026: 3 नवंबर तक इन राशि वालों का मजबूत रहेगा भाग्य, करियर-व्यापार में सफलता चूमेगी कदम

साप्ताहिक राशिफल 12-18 अक्तूबर: इन राशियों को मिल सकती है बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का हाल

साप्ताहिक अंक ज्योतिष: मूलांक 2, 6 और 8 वालों के लिए खास रहेगा नया सप्ताह, धन के मामले में मिल सकती है खुशखबरी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें