Mars Transit 2022: 26 फरवरी को मंगल का राशि परिवर्तन, इन राशि के लोगों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव
Wed, 23 Feb 2022 08:18 AM IST
विनोद शुक्ला
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Mars transit 2022: महान ग्रह पृथ्वीपुत्र मंगल 26 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
Mars Transit In Capricorn 2022: महान ग्रह पृथ्वीपुत्र मंगल 26 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 7 अप्रैल तक गोचर करेंगे उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके मकर राशि में प्रवेश का पृथ्वी वासियों पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है क्योंकि यह इनकी उच्चराशि है। कई राशि वाले जातकों के लिए तो ये रूचक योग का निर्माण भी करेंगे। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीचराशिगत संज्ञक तथा मकर राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए प्रभावशाली मंगल आपके जीवन में कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे। मान सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा की वृद्धि तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए उच्च राशिगत मंगल भाग्य वृद्धि तो करेंगे ही धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। साहस पराक्रम की वृद्धि होगी। अपने अदम्य साहस और ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।
4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह का अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। स्वास्थ्य के प्रति अधिक चिंतनशील रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। उतार-चढ़ाव के बावजूद जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। लिए गए निर्णयों की सराहना भी होगी किंतु दांपत्य जीवन में कटुता ना आने दें। ससुराल पक्ष से भी रिश्तों को सहेज कर रखें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभाग में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के नए टेंडर का भी आवेदन करना चाह रहे हों तो भी मंगल का प्रभाव अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मंगल बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। ऐसा भी कह सकते हैं कि यह योग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। अत्यधिक यात्रा और भागदौड़ में थकान का भी अनुभव करेंगे। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए मंगल सुखद परिणाम ही दिलाएंगे किन्तु कई मामलों में इनका प्रभाव मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। आय के साधन बढ़ेंगे । परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग।
8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम भी मिल सकते हैं। मकान अथवा वाहन का क्रय भी करना चाह रहे हों तो यह समय सर्वोत्तम रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी किंतु किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से संबंध बिगड़ने न दें। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए उच्च राशिगत मंगल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जो सफलता चाहें जैसी चाहें हासिल कर सकते हैं। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उसे दृष्टि से भी योग अच्छा रहेगा। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करें। ऊर्जाशक्ति का भी पूर्ण उपयोग करें। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे।
10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए मंगल आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने के योग। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से भी उलझने का प्रयास न करें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। स्वास्थ्य विशेष करके रक्त संबंधी विकार तथा दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को पढ़ाई में और मेहनत करनी होगी।
11 of 13
राशि
मकर राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए मंगल अच्छी सफलता दिलाएंगे। रोजगार की दिशा में कियागया प्रयास सार्थक रहेगा। पद और गरिमा की वृद्धि होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले भी संपन्न होंगे। किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों अथवा कोई नया व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी योग बेहतरीन रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग।
12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से द्वादश हानि भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह का उतार चढ़ाव लाएगा। व्यर्थ भागदौड़ का भी सामना करना पड़ेगा। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। गुप्त शत्रु नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। अधिक यात्रा के कारण थकान का अनुभव करेंगे। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया आवेदन सफल रहने के योग हैं।
मीन राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर मंगल हर तरह से बेहतरीन सफलता दिलाने में मददगार सिद्ध होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेमसंबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी किंतु प्रेम विवाह करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।