फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mars Transit 2026: मंगल गोचर के बाद अब नौतपा की होगी शुरूआत, मौसम में आएगा परिवर्तन और पड़ेगी भीषण गर्मी

Tue, 12 May 2026 11:10 AM IST
Megha Kumari ज्योतिषाचार्य पं.मनोज कुमार द्विवेदी

सार

Mars Transit in Aries 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, मेष राशि अग्नि तत्व की राशि है और मंगल इसके स्वामी हैं। इसलिए जब मंगल अपने घर (मेष) में आते हैं, तो वायुमंडल में गर्मी, उमस और तापमान में तीव्र वृद्धि होती है। 
विज्ञापन
1 of 14
मंगल अग्नि का कारक है और मेष उसकी अपनी अग्नि राशि। ऐसे में प्रकृति के तेवर कड़े हो सकते हैं। आने वाले समय में भीषण लू, जंगलों में आग और ज्वालामुखी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। - फोटो : amar ujala
Mars Transit in Aries 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा और गर्मी का कारक माना गया है। मंगल का अपनी ही राशि (मेष) में प्रवेश 11 मई से हो चुका है और यह 21 जून 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। इस गोचर के दौरान प्रचंड गर्मी, तापमान में वृद्धि और मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। मेष राशि अग्नि तत्व की राशि है और मंगल इसके स्वामी हैं। जब मंगल अपने घर (मेष) में आते हैं, तो वायुमंडल में गर्मी, उमस और तापमान में तीव्र वृद्धि होती है। इस दौरान भीषण लू चलने और मौसम के शुष्क होने की प्रबल संभावना रहती है।

इसके साथ 25 मई से नौतपा प्रारंभ होंगे,जब भगवान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो शुरुआत के नौ दिन नौतपा रहते हैं इस दौरान भीषण गर्मी पड़ती है इस वर्ष नौतपा के समय मंगल का मेष राशि में होना तापमान में भीषण वृद्धि का संकेत है। इसके बाद 8 जून को सूर्य मंगल के नक्षत्र मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जोकि 22 जून तक रहेंगे इसलिए 22 जून तक तापमान वृद्धि और भीषण गर्मी का योग बनेगा।

मंगल अग्नि का कारक है और मेष उसकी अपनी अग्नि राशि। ऐसे में प्रकृति के तेवर कड़े हो सकते हैं। आने वाले समय में भीषण लू, जंगलों में आग और ज्वालामुखी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। दुनिया के तापमान में अचानक बड़े बदलाव और तकनीक या हथियारों से जुड़ी दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह समय 'अग्नि और वेग' के संतुलन को चुनौती देगा।
विज्ञापन

2 of 14
Mars Transit in Aries 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
यह गोचर आपकी ही राशि में है, इसलिए आत्मविश्वास और ऊर्जा चरम पर होगी। नौकरी, व्यवसाय में सफलता मिलेगी, लेकिन अति-उत्साह और जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।
विज्ञापन

3 of 14
Mars Transit in Aries 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
विदेश व्यापार या विदेशी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आमदनी के नए स्रोत भी बनेंगे।

4 of 14
Mars Transit in Aries 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 14
Mars Transit in Aries 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में ऊर्जावान रहेंगे, व्यवसाय में सफलता मिलेगी किंतु उच्चाधिकारियों के साथ वाद-विवाद से बचें।पारिवारिक जीवन में धैर्य बनाए रखें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।
विज्ञापन

6 of 14
Mars Transit in Aries 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी।
विज्ञापन

7 of 14
Mars Transit in Aries 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार के निवेश में जल्दबाजी न करें।

8 of 14
Mars Transit in Aries 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
साझेदारी के व्यापार में सतर्क रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में छोटी-मोटी बहस हो सकती है, बातचीत से हल निकालें।

9 of 14
Mars Transit in Aries 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आपकी ही राशि का स्वामी होने के कारण ऊर्जा तो भरपूर रहेगी, लेकिन स्वभाव में उग्रता आ सकती है।रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए वाणी पर संयम रखें।

10 of 14
Mars Transit in Aries 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आकस्मिक धन लाभ और आर्थिक मजबूती के संकेत हैं। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह समय बेहद अनुकूल है।

11 of 14
Mars Transit in Aries 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
भूमि या संपत्ति से जुड़े मामलों में विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पारिवारिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें।

12 of 14
Mars Transit in Aries 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
मेहनत का पूरा फल मिलेगा।छोटे भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी।

13 of 14
Mars Transit in Aries 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
धन की आवक अच्छी रहेगी, लेकिन वाणी में कठोरता आ सकती है। निवेश करते समय किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन

14 of 14
Mars Transit in Aries 2026 - फोटो : adobe stock
इन बातों का रखें ध्यान
  • अपने खानपान में ठंडी चीजों जैसे नींबू पानी, नारियल पानी और मौसमी फलों को शामिल करें।
  • अत्यधिक गुस्से और उत्तेजना से बचें।
  • प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।
  • मंगल के नकारात्मक प्रभावों को शांत करने के लिए आप प्रतिदिन या मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • जरूरतमंदों को लाल वस्त्र, गुड़, या मसूर की दाल का दान करना शुभ माना जाता है। 
  • जल का दान अवश्य करें, खासतौर पर पशु पक्षियों के लिए जल का प्रबंध अवश्य करें।
 

Rahu Gochar 2026: राहु की चाल से देश-दुनिया में होगी हलचल, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे टेंशन





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें