फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मेष सहित इन राशि वालों की लव लाइफ होगी शानदार, रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम और विश्वास

Tue, 12 May 2026 06:05 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है।
विज्ञापन
1 of 12
Love Horoscope Today in Hindi - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम के लिहाज से शानदार रहेगा। पार्टनर के साथ बिताया गया समय मन को खुशी देगा और छोटी-छोटी बातें भी चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं। आप दोनों घूमने के लिए भी जा सकते हैं। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से दिलचस्प बातचीत शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज प्रेम संबंधों में स्थिरता और मानसिक सुकून बना रहेगा। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा, जिससे रिश्ता और मजबूत हो सकता है। पुराने मनमुटाव दूर होने के संकेत हैं। विवाह योग आज बनेंगे।
विज्ञापन

3 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज दिल की बात कहने के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। रिश्तों में रोमांच और उत्साह बना रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री दिल की धड़कनें बढ़ा सकती है।

4 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): क्रश के साथ दोस्ती आगे बढ़ेगी। आज भावनाएं सामान्य से अधिक गहरी रह सकती हैं। पार्टनर के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा और मन हल्का महसूस होगा। 
विज्ञापन

5 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज प्रेम जीवन में आकर्षण और आत्मविश्वास दोनों बढ़े हुए नजर आएंगे। आपकी बातों और व्यक्तित्व से पार्टनर प्रभावित हो सकता है। रिश्तों में उत्साह बना रहेगा और साथ में बिताया गया समय यादगार बन सकता है।
विज्ञापन

6 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज रिश्तों में समझदारी और संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। पार्टनर के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर गंभीर चर्चा हो सकती है। भावनाओं को दबाने के बजाय खुलकर बात करना रिश्ते के लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

7 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज प्यार भरे पलों का आनंद लेने का अच्छा अवसर मिल सकता है। पार्टनर के साथ घूमने, लंबी बातचीत करने या समय बिताने से रिश्ता और मजबूत होगा। 

8 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज रिश्तों में भावनात्मक गहराई और जुड़ाव महसूस होगा। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और आपका साथ देगा। हालांकि किसी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा शक करना तनाव बढ़ा सकता है। 

9 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज प्रेम जीवन में खुशी, हल्कापन और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। पार्टनर के साथ हंसी-मजाक और खुशनुमा पल रिश्ते को और खूबसूरत बना सकते हैं। 

10 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज रिश्तों में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन पार्टनर का सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा। पुराने विवादों को शांति और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें।

11 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से कई गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। सिंगल लोगों को किसी दोस्त के प्रति नई भावनाएं महसूस हो सकती हैं।
विज्ञापन

12 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज प्यार और भावनाओं में मिठास बनी रहेगी। पार्टनर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तों में रोमांस और अपनापन दोनों बढ़ेंगे। 
Mangal Gochar 2026: मंगल का राशि परिवर्तन, जानिए सभी 12 राशियों पर आने वाला दिन कैसा रहेगा
Rashifal 12 May: इन पांच राशियों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है खूब तरक्की और मुनाफा, पढ़ें 12 मई का राशिफल
Sun Transit 2026: 15 मई को सूर्य करेंगे वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें