वृषभ राशि
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृषभ राशि के लिए मंगल का यह परिवर्तन नए अवसर लेकर आएगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और नौकरी में तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत सराही जाएगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत में बढ़ोतरी के संकेत हैं। व्यापारियों को भी नए मौके मिल सकते हैं, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होंगे।