फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope: मई का नया सप्ताह इन राशि वालों की बढ़ाएगा टेंशन, करियर-कारोबार को लेकर रहें अलर्ट

Mon, 04 May 2026 11:24 AM IST
Megha Kumari धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Weekly Horoscope: मई का नया सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। इन जातकों को पूरे सप्ताह विशेषतौर पर सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आइए इनके नाम जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope: मई का नया सप्ताह अपने साथ ग्रहों की हलचल भी लेकर आया है। इसका खास असर कई राशियों पर साफ नजर आ सकता है। ज्योतिषियों की मानें, तो इस सप्ताह चंद्रमा का कुंभ राशि में गोचर होगा। यहां पहले से केतु की मौजूदगी हैं, जिससे दोनों ग्रह ग्रहण योग का निर्माण करेंगे। साथ ही बुध का मेष राशि में अस्त होना निर्णय क्षमता और कार्यों की गति को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में यह सप्ताह कुछ लोगों के लिए जहां सीख-समझ का रहेगा, वहीं कुछ राशियों को खास तौर पर संभलकर चलने की जरूरत होगी। छोटी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी में बदल सकती है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाना बेहतर रहेगा। ऐसे में आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।

Nakshatra Transit: सुख और वैभव के दाता शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन तीन राशियों को मिलेंगे अच्छे मौके
May Tarot Rashifal: किसकी किस्मत बदलेगी, किसे लगेगा झटका? जानने के लिए पढ़ें मई का टैरो राशिफल
विज्ञापन

2 of 4
Weekly Horoscope - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा मानसिक दबाव लेकर आ सकता है। पुरानी बातों का भार मन पर बना रहेगा और काम पर इसका असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा वृषभ राशि वालों की घर-परिवार से जुड़ी कुछ बातें चिंता बढ़ा सकती हैं। कारोबार में भी छोटी-मोटी अड़चनें आ सकती हैं, जिससे मन विचलित हो सकता है। आप भूलकर भी कोई नया निवेश करने का प्रयास अभी न करें।

Weekly Horoscope (4 To 10 May): इस सप्ताह बनेंगे कई राजयोग, जानें किन राशियों के लिए अच्छे दिन और किनको रहना होगा सतर्क
May Career Prediction: मेष और सिंह राशिवालों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, पढ़ें मासिक करियर राशिफल
विज्ञापन

3 of 4
Weekly Horoscope - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस सप्ताह अपनी सेहत को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। छोटी समस्या भी बड़ी बन सकती है। आप निवेश से जुड़े मामलों में खास सावधानी रखें। माना जा रहा है कि, इस सप्ताह जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। बेहतर होगा कि किसी भी आर्थिक निर्णय से पहले पूरी जानकारी जरूर लें।  इस समय खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा, क्योंकि बचत करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। 

Weekly Lucky Horoscope: ग्रहों के संयोग से इस सप्ताह ये 6 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, दूर होंगी सभी परेशानियां
विज्ञापन

4 of 4
Weekly Horoscope - फोटो : amar ujala
मीन राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। नए काम की शुरुआत फिलहाल टालना ही समझदारी होगी। हालांकि, धैर्य बनाए रखें, जल्द ही स्थिति सुधरने लगेगी। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है और बार-बार यात्रा करनी पड़ सकती है। कला को लेकर अनुभवी लोगों से मिलेंगे। किसी भी नए विवाद का हिस्सा बन सकते हैं, इसलिए वाणी का खास ध्यान रखें।

11 मई से इन राशियों को मिलने लगेंगे शुभ संकेत, मंगलदेव बनाएंगे रूचक राजयोग
Saptahik Love Rashifal: इस सप्ताह मेष समेत 3 राशियों के बनेंगे प्यार के योग, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल


 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें