ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सितंबर माह का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन बीते दिनों हुआ है। 18 सितंबर 2026 को मंगल मिथुन से कर्क राशि में गोचर कर चुके हैं, ज्योतिष में मंगल को भूमि, मकान, संपत्ति, साहस, ऊर्जा और रक्त आदि का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल अपनी नीच राशि कर्क राशि में 18 सितंबर को प्रवेश कर चुके हैं जो, इस राशि में 12 नवंबर तक रहेंगे। कर्क राशि में पहले से देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं और मंगल के कर्क राशि में गोचर करने से युति बनी हुई है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल कर्क राशि में नीच के माने जाते हैं और इस तरह के नीच राशि में मंगल का होना और वहां पहले से गुरु का विराजमान होना मंगल के नीचत्व में कमी लाएगा। मंगल के कर्क राशि में गोचर करने से कुछ राशि के सपने और इच्छाएं पूरी होने के संकेत हैं। आइए जानते हैं किन-किन राशियों को मिलेगा ये लाभ।