धनु राशि- राशि से पंचम भाव में मंगल का वक्री होना आपके प्रेम संबंधों के लिए बहुत शुभ नहीं कहा जाएगा। विवाह में भी कुछ अड़चनें आ सकती हैं। रोजगार तथा कार्य व्यापार में निरंतर उन्नति होती रहेगी। अपने कुशल नेतृत्व के बल पर आप शत्रुओं को भी परास्त कर लेंगे किंतु, संतान संबंधी चिंता तंग कर सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के भी योग। बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।